फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two brother,s death in road accident by truck

ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा

Fri, 12 Nov 2021 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two brother,s death in road accident by truck
मतृक विपिन व राजू के फाइल फोटो( - फोटो : BAHERI
देवरनिया। बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा में बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों को एक ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक सिद्धि विनायक कॉलेज का छात्र था, जबकि दूसरा रुद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। हादसा करके भाग रहे ट्रक का राहगीरों ने पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थाना देवरनिया के गांव भदरक में रहने वाले माखन लाल का 20 वर्षीय बेटा विपिन इज्जतनगर इलाके में स्थित सिद्धि विनायक कॉलेज में जीटीआई का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से पेपर देने कॉलेज गया था। उसके साथ तहेरा भाई बृजनंदन उर्फ राजू भी था। राजू उत्तराखंड की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। विपिन को कॉलेज में छोड़ने के बाद राजू बाइक लेकर बरेली में बहन के घर चला गया था। शाम छह बजे दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। राहगीरों ने ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed