फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two blackmeailer arrested

दिलफेंक युवकों को लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
two blackmeailer arrested
बरेली। युवती से फोन कराकर दिलफेंक युवकों को एकांत में बुलाकर लूटने और अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक युवक से लूटी गई बाइक, 11 हजार कैश और जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में अब फरार युवती और उसके एक साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

इस गिरोह का शिकार हुए हाफिजगंज के गांव ग्रेम में रहने वाले धर्मपाल ने कुछ दिन पहले रिपोर्ट लिखाई थी। धर्मपाल के मुताबिक एक युवती ने उसे फोन करके कटइया बल्देवसिंह गांव के पास आने को कहा था। जब वह वहां पहुंचा तो मेन रास्ते के बजाय नहर किनारे वाले रास्ते से आने को कहा। उस रास्ते से वह मटकापुर विशेषपुर पुलिया के पास पहुंचा जहां खड़ी मिली युवती उसे गन्ने के खेत में ले गई।
विज्ञापन

इसी बीच युवती के कई साथी पहुंच गए, उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर उसे युवती के साथ खड़ा करके कई अश्लील फोटो खींच लिए। आरोपियों ने उसकी जेब से सात हजार रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली और खेत में बांधकर डाल दिया। इसके बाद उसकी पत्नी को फोन कर धमकी दी कि वह 25 हजार रुपये लेकर आ जाए, नहीं तो उसकी हत्या कर उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल के मुताबिक उसकी पत्नी 25 हजार रुपये लेकर पहुंची तब आरोपियों ने उसे छोड़ा। बाद में फोन करके सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर दस हजार रुपये और मांगे। इस पर उसने हाफिजगंज पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह के मुताबिक धर्मपाल ने बताया था कि आरोपियों में एक लंबा व्यक्ति था, जो कह रहा था कि वह अभी शाहजहांपुर जेल से छूटकर आया है। इसी आधार पर टीमें लगाकर लमखेड़ा के पास घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा गया है।

सीओ नवाबगंज अजय गौतम ने बताया कि पकड़े गए बाबूराम निराला निवासी लमखेड़ा और मुन्नालाल निवासी बीसी रम्पुरा ने पूछताछ में बताया कि वे नई उम्र के लड़कों के फोन नंबर हासिल कर बाबूराम की पत्नी से उनकी फोन पर बात कराते हैं। इसके बाद एकांत में बुलाकर उसकी पत्नी के साथ अश्लील फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। पुलिस फरार आरोपी बिल्लू यादव उर्फ बीरबल निवासी बीसी रम्पुरा और बाबूराम की पत्नी मैना देवी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed