{"_id":"674ccf6cea70e6f88909b617","slug":"two-bikes-collide-one-person-dead-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100918-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो बाइकें भिड़ीं, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो बाइकें भिड़ीं, एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के तरा खास गांव के पास बुखारा शिवपुरी रोड पर रविवार की रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसमें दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
तरा खास गांव के निकट एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास सड़क पर एक तरफ से श्याम सिंह निवासी बिशारतगंज गुजर रहे थे तो दूसरी तरफ से हसनापुर गांव के पप्पू मौर्य और धर्मपाल आ रहे थे। तभी दोनों की बाइकें भिड़ गईं। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। फरीदपुर सीएचसी में इलाज के दौरान 55 वर्षीय श्याम सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। संवाद