{"_id":"6726b3013db88a573d019866","slug":"two-bikes-collide-head-on-on-hurhari-road-three-people-seriously-injured-bareilly-news-c-4-1-bly1039-513752-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हुरहरी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हुरहरी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
मीरगंज। मीरगंज से हुरहरी रोड पर शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे में मीरगंज के मोहल्ला ललितपुर निवासी विनोद, जो अपनी मेडिकल की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सवार पैगानगरी के निवासी मुनीश और आकाश भी हादसे में घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दी। विनोद के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में फतेहगंज के एक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हालत नाजुक होने के चलते बरेली रेफर कर दिया गया।
मुनीश और आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभी उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद