फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two bike riders died in a road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Mon, 30 Jun 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in a road accident
आंवला। बदायूं रोड पर रविवार रात दस बजे सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक भमोरा इलाके का निवासी था, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आंवला-बदायूं रोड पर बीहट हाजीपुर गांव के पास बाइक से दो युवक जा रहे थे। रात दस बजे करीब कोई अज्ञात वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारकर चला गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इनमें से एक मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमरपाल के रूप में हुई। अमरपाल भमोरा थाने के सराऊ गांव का निवासी है। दूसरे आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed