{"_id":"5949755b4f1c1b1c7b8b4684","slug":"two-bareilly-players-in-under-19-cricket-final-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 क्रिकेट फाइनल ट्रायल में बरेली के दो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 19 क्रिकेट फाइनल ट्रायल में बरेली के दो खिलाड़ी
बरेली।
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two Bareilly players in Under-19 Cricket Final Trial
- फोटो : Two Bareilly players in Under-19 Cricket Final Trial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर 19 क्रिकेट के फाइनल ट्रायल में बरेली के दो खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का कर लिया है। अब इनका फाइनल ट्रायल होगा। इसमें सेलेक्शन के बाद यूपी की अंडर 19 टीम चुनी जाएगी। बरेली से ऋषभ मिश्रा और अब्दुल जीशान का चयन किया गया है। बरेली को अंतिम ट्रायल में इनके सेलेक्ट होने की काफी उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से अंडर 19 की टीम चयन के लिए कमला क्लब कानपुर में मैचों का आयोजन किया गया। इसमें बरेली के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें जीशान और ऋषभ के अलावा रेहान और प्रशांत शर्मा भी शामिल थे। लेकिन फाइनल ट्रायल पहुंचने से पहले ही रेहान और प्रशांत आउट हो गए। डेलापीर के रहने वाले ऋषभ के पिता काशीनाथ ज्वैलर्स में कार्य करते हैं, जबकि पुराने शहर में रहने वाले अब्दुल जीशान के पिता कपड़े के शोरूम में कार्यरत हैं। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि 23 और 24 जून को फाइनल ट्रायल होगा। इन्हीं मैचों से यूपी अंडर 19 टीम चुनी जाएगी। इस मौके पर शहजाद अली, जीबी सक्सेना, राजेंद्र मनोहर, रूप किशोर, राजपूत व अन्य ने खुशी जताई है।
- स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीखते हैं अब्दुल
अब्दुल जीशान डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीखते हैं, जबकि ऋषभ मिश्रा कमुआ स्थित चंद्रकांता स्टेडियम में सीखते हैं। दोनों पिछले पांच सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। इन्होंने अंडर 14 और 16 जिला स्तर पर खेला है।