फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two auspicious coincidences: Dev Diwali and Ganga Snan

Bareilly News: दो शुभ संयोग में देव दिवाली व गंगा स्नान

Tue, 04 Nov 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two auspicious coincidences: Dev Diwali and Ganga Snan
बरेली। कार्तिक पूर्णिमा इस बार पांच नवंबर को रवि योग व सिद्ध योग में मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है, देव दिवाली भी मनाई जाती है।
विज्ञापन

पंडित डॉ. सौरभ शंखधर ने बताया कि इस दिन गंगा स्नान, व्रत, दान और दीपदान करने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष विधान है।
विज्ञापन

गंगा तटों पर दीपदान करने से जीवन में प्रकाश, शांति और समृद्धि का संचार होता है। ऐसा कहा गया है कि ब्रह्म मुहूर्त में गंगा, यमुना, गोदावरी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करने से दोष मिट जाते हैं और आत्मा दिव्य शुद्धि को प्राप्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पूर्णिमा तिथि चार नवंबर को रात 10:36 बजे से पांच नवंबर को शाम 6:48 बजे तक रहेगी। उदया तिथि को देखते हुए कार्तिक माह की पूर्णिमा पांच नवंबर को मनाई जाएगी। सुबह 4:52 बजे से स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू होगा और 11:55 तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed