{"_id":"6797d9989611761a6a08face","slug":"two-arrested-including-lineman-selling-goods-of-electricity-corporation-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101650-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्युत निगम का सामान बेचने वाला लाइनमैन समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्युत निगम का सामान बेचने वाला लाइनमैन समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदपुर। बिजली काट कर विद्युत निगम का सामान चोरी करने वाला संविदा पर तैनात लाइनमैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके घर से बिजली के सामान का जखीरा बरामद किया है। वहीं, लाइन मैन सहित उसके भाई को भी पुलिस ने पकड़ा है। कस्बे के मोहल्ला परा निवासी सोनू पाठक व उसके भाई फरीदपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी हैं। विद्युत निगम में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार वे काफी दिनों से विद्युत निगम का सामान चोरी करके बिक्री करते थे। चलती हुई लाइन को निगम के अन्य कर्मचारियों की मदद से बंद कर उसके तार उतार कर चोरी करते थे। चोरी का सामान बेचकर इन्होंने काफी अवैध संपत्ति अर्जित कर ली, जो कई वर्षों से यह काम कर रहे थे।
ऐसे खुला मामला
क्षेत्र के अंधरपुरा विद्युत उपकेंद्र से फतेहगंज पूर्वी तक 33 केवी नई लाइन मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के भोगपुर मिढ़ोनी के अफजल हुसैन द्वारा बनाई जा रही थी। लाइन पर 90% कार्य पूर्ण हो चुका था। 25 जनवरी की रात विद्युत लाइन लगभग 150 मीटर लंबी तार काटकर चोरी कर ली गई थी। घटना की तहरीर के बाद फरीदपुर पुलिस ने रविवार की रात सोनू पाठक के घर दबिश दी और उसके घर से चोरी किया गया भारी मात्रा में विद्युत निगम का सामान का जखीरा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी सोनू पाठक व उसके भाइयों को गिरफ्तार किया है।
हटाने के लिए की शिकायत
विद्युत निगम के फरीदपुर उपखंड जेई वीरू सिंह ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने संविदा कर्मी सोनू पाठक के घर से विद्युत निगम का सामान बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपियों को विद्युत निगम से हटाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। संवाद