फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested including a woman from Jharkhand, six kg opium recovered

Bareilly News: झारखंड की महिला समेत दो गिरफ्तार, छह किलो अफीम बरामद

Sun, 23 Jun 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 23 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a woman from Jharkhand, six kg opium recovered
फरीदपुर(बरेली)। अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ ने झारखंड की महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह किलो अफीम बरामद हुई है। महिला झारखंड से अफीम लाकर लखनऊ, बरेली और उत्तराखंड में बेचती थी। बरेली में सिरौली का राहुल इसे ढाबों पर ट्रक चालकों को बेचता था।
विज्ञापन



एसटीएफ की मेरठ यूनिट को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली झारखंड की महिला उत्तराखंड डिपो की बस से लखनऊ होते हुए बरेली आ रही है। उसके पास अफीम है। एसटीएफ के उपनिरीक्षक संजय कुमार ने फरीदपुर पुलिस के साथ जेड गांव के पास घेराबंदी की। जैसे ही उत्तराखंड की बस शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे यहां से गुजर रही थी, पुलिस ने बस को रोक लिया। बस में बैठी महिला की शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके पास से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। एसटीएफ ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम शांति कुमारी बताया। वह झारखंड के ग्राम औखेनी तेली थाना बड़कागांव जनपद हजारीबाग की रहने वाली है। शांति ने बताया कि वह झारखंड के ग्राम चुरचू जनपद हजारीबाग के राजू मांझी से 1,05,000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफीम खरीदती है। यहां डेढ़ लाख व इससे ज्यादा में बेचती थी। राजू मांझी अपने गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती करता है।
विज्ञापन

बरेली में रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच कर सिरौली के अंजनी गांव निवासी राहुल को अफीम देने वाली थी। शांति को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ टीम ने नेशनल हाईवे पर सरकड़ा गांव के पास से राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई।पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह झारखंड से अफीम मंगवाकर हाईवे पर ढाबों आदि पर बेचता है। इसके साथ ही वह पंजाब के लोगों को भी अफीम बेचता है। फरीदपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed