फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two arrested for stealing mobile tower battery

मोबाइल टॉवर की बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 01 Feb 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing mobile tower battery
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा के पीर मोहम्मद और सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी के प्रवेश यादव को एक बोलेरो कार और मोबाइल टॉवर से चोरी हुई दो बैटरी, तमंचे और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय कुमार धीर ने बताया कि इस गैंग में परतापुर जीवन सहाय का खुशनूर व सद्दाम, जहूर, बदायूं में कादरचौक के गांव मुगर्रा जकी का किशन और मुरादाबाद में कुंदरकी का भूरे उर्फ शमसुद्दीन कबाड़ी शामिल है। पूछताछ के दौरान पीर मोहम्मद और प्रवेश ने महानगर कॉलोनी, गायत्री नगर, सिरौली, सीबीगंज, बिथरी चैनपुर और देवरनिया के मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों ने बताया कि वे लोग बोलेरो से टॉवर पर जाते थे और बैटरी चोरी कर मुरादाबाद के कबाड़ी शमसुद्दीन को बेच देते थे। कई बार टॉवर के चौकीदार जाग जाते थे तो वे लोग उन्हें बंधक बना लेते थे। पुलिस ने सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed