फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for cheating a shopkeeper by making online payment in Bareilly

Bareilly News: फर्जी एप के जरिए दुकानदारों से ठगी, दो शातिर गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 19 Apr 2025 05:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 05:15 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में पुलिस ने दो ऐसे शातिर युवकों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी ऐप के जरिए दुकानदारों से ठगी कर रहे थे। 

विज्ञापन
Two accused arrested for cheating a shopkeeper by making online payment in Bareilly
फर्जी एप बनाकर की ठगी, दो गिरफ्तार

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में ऑनलाइन भुगतान कर दुकानदार को 1160 रुपये ठगने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपी फर्जी मोबाइल एप से लोगों से धोखाधड़ी कर रहे थे। यह एप बिल्कुल फोनपे की तरह दिखता है। 
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला बाजार जुनूवी निवासी संयम गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन लोग उनकी मेडिकल स्टोर की दुकान पर आए थे और 1160 रुपये के सामान की खरीदारी की। उन लोगों ने फर्जी एप के जरिए ऑनलाइन भुगतान किया और संयम को भुगतान का स्क्रीनशॉट भी दिखाया, लेकिन काफी देर तक संयम के खाते में पैसे नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पकड़े गए आरोपी 
मेडिकल स्टोर संचालक संयम ने नकद रुपये देने को कहा तो आरोपी वहां से भागने लगे, तभी संयम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लोगों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समर्थ तोमर और आदि गुप्ता निवासी मोहल्ला महादेव को हिरासत में ले लिया, जबकि उनका तीसरा साथी युवराज चौहान भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी तरीके से एप बनाकर लोगों को ठगने की रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग फर्जी एप का स्क्रीन शॉट दिखाकर दुकानदारों के साथ ठगी करते हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed