{"_id":"6a0a132f5330a51356074d95","slug":"two-arrested-for-carrying-doda-to-uttarakhand-bareilly-news-c-4-bly1053-886207-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डोडा लेकर उत्तराखंड जा रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डोडा लेकर उत्तराखंड जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। डोडा लेकर उत्तराखंड जा रहे दो आरोपियों को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि रविवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीडीए गेट के पास दो आरोपियों को पकड़ा। दोनों के पास से नौ किलो 800 ग्राम डोडा, तीन मोबाइल फोन और 600 रुपये बरामद हुए।
विशारतगंज के पराबहुदीनपुर का मूल निवासी सुरेंद्र शर्मा (हाल निवासी-देवचरा) और बदायूं के मूसाझाग निवासी नन्हेलाल (हाल निवासी-बहेड़ी) ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड में डोडा सप्लाई करते हैं। बरामद डोडा को उत्तराखंड ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। सुरेंद्र के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।