फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two and a half quintals of explosives caught in Pilibhit depot bus on intelligence input

खुफिया इनपुट पर पीलीभीत डिपो की बस में पकड़ा गया ढाई क्विंटल विस्फोटक

Mon, 03 Feb 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two and a half quintals of explosives caught in Pilibhit depot bus on intelligence input
पीलीभीत डिपो की इसी बस में मिला विस्फोटक। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

फर्रुखाबाद से पीलीभीत ले जाया जा रहा था, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार, अफसरों में हड़कंप

विज्ञापन


बरेली। देश भर में गरमाए माहौल के बीच खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर रविवार सुबह पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस में ढाई क्विंटल विस्फोटक पकड़ा गया तो अफसर सकते में आ गए। चार कट्टों में भरा यह विस्फोटक फर्रुखाबाद से पीलीभीत ले जाया जा रहा था। विस्फोटक की बरामदगी के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के आला अफसरों के अलावा एटीएस और आईबी जैसी एजेंसियों के अधिकारियों ने दिन भर उनसे अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस की टीमें फर्रुखाबाद और पीलीभीत भी भेजी गई हैं। देर रात बारादरी थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें बस के दो ड्राइवर, कंडक्टर, दो कुली व अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विस्फोटक को रोडवेज की बस के जरिये फर्रुखाबाद से पीलीभीत भेजे जाने का इनपुट मिलने के बाद थाना बारादरी की पुलिस ने रविवार सुबह छह बजे शाहजहांपुर रोड पर नकटिया और सेटेलाइट स्टैंड के बीच नाकाबंदी कर इस बस को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान बस के बायीं ओर टूल और लगेज रखने के लिए बने बॉक्स में रखे चार कट्टों को उतारकर जांच की गई तो दो में करीब 130 किलो विस्फोटक मिला। बाकी दो कट्टों में भी विस्फोटकों में इस्तेमाल होने वाला चमकीला पाउडर निकला। लगेज बॉक्स से कट्टे उतारते ही बस के ड्राइवर मनीष कुमार और कंडक्टर सुधीर कुमार ने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों को दबोच लिया गया।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद बस को सेटेलाइट स्टैंड लाकर उसमें बैठे यात्रियों को उतार दिया गया। हाफिजगंज निवासी ड्राइवर मनीष और मैनपुरी के थाना घिरोर के गांव नाकुर निवासी सुधीर को थाना बारादरी लाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि छह सौ रुपये लेकर उन्होंने फर्रुखाबाद से चार कट्टे पीलीभीत के लिए लादे थे जिन्हें पीलीभीत में उतारना था। थाने में एसपी सिटी, सीओ समेत कई पुलिस अधिकारियों और एटीएस व आईबी के लोगों ने भी दोनों से पूछताछ की। पता चला कि विस्फोटक की सप्लाई पीलीभीत के एक आतिशबाज को दी जानी थी। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक किस मकसद से ले जाया जा रहा था, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है। हो सकता है कि इसका आतिशबाजी के लिए ही इस्तेमाल किया जाना हो। छानबीन की जा रही है, विस्फोटक की लैब में जांच भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पीलीभीत डिपो की एक बस में रखे चार कट्टों में चमकीला पदार्थ मिला है जिसके विस्फोटक होने की आशंका है। ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लेकर उनके पूछताछ की जा रही है। पदार्थ का सैंपल आगरा लैब भेजा जाएगा और फिर जांच रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी।’ 
- राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed