{"_id":"68e02804e41b123d150b3e5d","slug":"two-accused-who-edited-and-made-viral-the-cms-photo-were-sent-to-jail-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105476-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएम के फोटो को एडिट कर वायरल करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएम के फोटो को एडिट कर वायरल करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
नवाबगंज। मुख्यमंत्री के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तसलीम और इमरान निवासी बरौर थाना नवाबगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली में रहकर सिलाई का कार्य करते हैं। उन्होंने दिल्ली में ही फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। संवाद
-- -
भड़काउ पोस्ट डालने वाले के नाम रिपोर्ट दर्ज
हाफिजगंज। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने वाले आरोपी के विरुद्ध शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसआई तुलसीदास की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया कि अर्जुन यादव ने अपनी एक्स आईडी से शिकायत कर बताया कि बरेली बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर युवक मोइन ने भड़काऊ पोस्ट डाल दिया। एसआई तुलसीदास ने बताया कि उनके द्वारा जांच की गई तो लभेड़ा निवासी मोईन का नाम सामने आया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद