फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two Accused Who Abducted a Child from Manauna Dham in Bareilly Injured in Encounter

UP: बरेली में बच्चा अगवा करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, नर्सिंग छात्र समेत दो आरोपी घायल; मासूम को छुड़ाया

Wed, 27 May 2026 06:43 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 27 May 2026 06:43 AM IST
सार

बरेली के आंवला इलाके में मनौना धाम से मासूम बच्चे का अपहरण करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपी मासूम को कहीं लेकर जा रहे थे। पुलिस ने बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया है। 

विज्ञापन
Two Accused Who Abducted a Child from Manauna Dham in Bareilly Injured in Encounter
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सुरक्षित बचाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला के मनौना श्याम मंदिर से रविवार दोपहर अगवा डेढ़ साल का बच्चा ऋषभ अंतर जनपदीय बच्चा चोर गिरोह के शिकंजे में था। मंगलवार आधी रात में दोनों अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है, जबकि पुलिस का एक दीवान भी घायल हुआ है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित तलाश कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मनौना धाम मंदिर से रविवार दोपहर सफाईकर्मी रमन का डेढ़ साल का बेटा ऋषभ अगवा कर लिया गया था। मौके पर पुलिस को दो संदिग्ध लोगों की फुटेज मिली थी। इसी के सहारे पांच टीमें आरोपियों की सुरागकशी में जुटी थीं। पुलिस टीम को अलीगंज रोड पर बदमाशों के बाइक पर बच्चा लेकर जाने की जानकारी मिली। पीछा किया तो हुलासी फाटक के पास बाइक सवार दो लोगों को बच्चे के साथ जाते देखा।
विज्ञापन


एक आरोपी नर्सिंग का छात्र 
पुलिस ने टोका तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली हेड कांस्टेबल उमेश की बांह से छूती निकल गई। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों को पैर में गोली लग गई। इनमें शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाने के धोपला करीम नगर गांव का निवासी एमएससी नर्सिंग का छात्र योगेश और दूसरा शाहजहांपुर के जलालाबाद में रह रहा बदायूं के ककराला कस्बा का निवासी पवन सिंह निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक गिरने से बच्चा भी गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसके सिर में मामूली चोट बताई जा रही है, जिसकी वजह से पट्टी बंधी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्चे को बेचने के लिए अगवा किया था। 

गिरोग की गतिविधियों के बारे में पता लगाने में जुटी पुलिस 
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मंगलवार देर रात आंवला सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस ने दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार कर लिए, दोनों के पैर में गोली लगी है। बच्चा भी इनके पास सुरक्षित मिल गया। उसे एहतियात के तौर पर अस्पताल भेजा गया है। गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed