फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of cheating Rs 14.50 lakh in the name of selling car arrested

Bareilly News: कार बेचने के नाम पर 14.50 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cheating Rs 14.50 lakh in the name of selling car arrested
आरोपियों में एक महिला भी शामिल, सेल्स एजेंट बनकर करते थे धोखाधड़ी
विज्ञापन

बरेली। सेल्स एजेंट बनकर कार बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। मार्च 2024 में दोनों ने 14.50 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पंजाब के जिला मोगा के थाना कोतवाली निवासी सुरजीत सिंह से कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कार बेचने के नाम पर 14.50 लाख रुपये ठगी की गई थी। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर सुरेश गौतम ने बताया कि शनिवार को उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के थाना किच्छा के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी राजवीर कौर और पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव हरसिंहपुर निवासी रंजीत को सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह सेल्समैन बनकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कार की बिक्री के नाम पर ठगी करते थे। खरीदार को कार पर ज्यादा छूट का प्रलोभन देते थे। एक स्थान पर ठगी के बाद दोनों ठिकाना बदलकर यही काम करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed