फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two accused arrested in encounter for stealing a garland of currency notes from a shop in Bareilly

Bareilly News: दुकान से नोटों का हार चोरी करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Thu, 11 Jun 2026 02:03 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 02:03 PM IST
सार

बरेली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद संभल जिले के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश साहिल मलिक के पैर में गोली लगी हैं। दोनों बदमाश अलीगंज और सिरौली में नोटों की गड्डी व माला चोरी की घटनाओं में शामिल थे।

विज्ञापन
two accused arrested in encounter for stealing a garland of currency notes from a shop in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अलीगंज थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद संभल जिले के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश अलीगंज और सिरौली थाना क्षेत्र में नोटों की गड्डी व माला चोरी करने की घटनाओं में शामिल थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


आंवला के सीओ नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की गई दो नोटों की मालाएं बरामद की हैं। इनमें एक माला 5000 रुपये की और दूसरी 2100 रुपये की थी। घटना में इस्तेमाल की गई एक बाइक और एक तमंचा भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


नौ जून को सिरौली में की थी वारदात 
नौ जून को सिरौली में पुनीत की दुकान से नोटों की माला चोरी हुई थी। उसी दिन अलीगंज में मोहित की दुकान से भी नोटों की गड्डी और नोटों के हार चोरी हुए थे। इन दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक ही बाइक और एक जैसे व्यक्ति दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर इनकी की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हुई मुठभेड़ 
बृहस्पतिवार तड़के अलीगंज थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार के साथ पुलिस टीम अलीगंज-सिरौली मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सिरौली की ओर से बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने गांव अंतपुर के रास्ते की ओर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस टीम पर दो फायर किए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में साहिल मलिक नाम के चोर के बाएं पैर में गोली लगी।

संभल जिले के रहने वाले हैं बदमाश
घायल बदमाश साहिल मलिक संभल के बिचोटा काजी गांव का निवासी है। दूसरा गिरफ्तार बदमाश धर्मेंद्र कुमार भी संभल के फिरोजपुर बोदा गांव का रहने वाला है। साहिल को अस्पताल भेजा गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अभियोग पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed