फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for putting up posters to boycott israel products in Bareilly

Bareilly News: इस्राइली सामान का बहिष्कार करने के पोस्टर लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Tue, 22 Apr 2025 11:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

आंवला में इस्राइली उत्पादों का बहिष्कार करने के पोस्टर दीवारों पर चस्पा किए गए। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Two accused arrested for putting up posters to boycott israel products in Bareilly
पोस्टर दिखाता युवक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के आंवला में इस्राइली सामान का बहिष्कार करने के पोस्टर चस्पा करने के बहाने अराजकतत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की फुटेज से पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


ये पोस्टर अल्पसंख्यक समुदाय के बाहुल्य वाले मोहल्लों में धर्मस्थलों के बाहर दीवारों पर चस्पा किए गए। इनमें इस्राइली उत्पादों के बहिष्कार का जिक्र था। युवक हाथों में बैनर लेकर सोशल मीडिया पर भी इजराइल के उत्पादों का विरोध कर रहे थे। मामले की शिकायत हिमांशु पटेल नाम के युवक ने एक्स पर यूपी पुलिस के अधिकारियों से की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pilibhit: सड़क पर बनाया इस्राइल का झंडा, मस्जिद के बाहर इस्राइली सामान के बहिष्कार के लगाए पोस्टर, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में हिंदू जागरण मंच पदाधिकारी तुलसी गुप्ता आदि ने बताया कि उनको दो दिन से नगर के मोहल्ला किला बजरिया व अंसारी चौक में इस प्रकार के पोस्टर चस्पा करने की सूचना मिल रही है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर सोमवार देर शाम पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज व वीडियो देखे। 

पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने वालों की पहचान करते हुए दो युवकों तहसीन और आकिब को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया कि अन्य लोगों की भूमिका पर फुटेज से पहचान की जा रही है। पोस्टर प्रिंट करने वाली प्रिंटिंग प्रेस की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

नासमझी : इस्राइल के बहाने अमेरिकी उत्पादों का कर रहे विरोध
जिले में इस्राइल के उत्पाद बताकर जिन सामान का विरोध किया जा रहा है, वह इस्राइल के हैं ही नहीं। जानकारी के अभाव में नई उम्र के युवक जिन उत्पादों का विरोध करते हुए पोस्टर चस्पा कर रहे हैं, वह अमेरिका व स्विटजरलैंड की कंपनियों के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed