फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for making illegal weapons on demand in Bareilly

तमंचा बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए करते थे अपराध

Fri, 08 Mar 2024 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तमंचा बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह ऑन डिमांड तमंचा बनाता है। पकड़े गए आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड का खर्च और शौक पूरा करने के लिए अवैध हथियारों का धंधा करते थे। 

विज्ञापन
Two accused arrested for making illegal weapons on demand in Bareilly
इज्जतनगर थाने में खड़े दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले तमंचों की खरीद फरोख्त तेज हो गई है। बरेली के इज्जतनगर थाना पुलिस ने ऑर्डर पर तमंचा बनाने वाली फैक्टरी के सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पांच तमंचे बरामद किए गए हैं। सरगना की गर्लफ्रेंड पहले असलाह लहराने के मामले में किला थाने से जेल जा चुकी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी किला थाना के चंदन नगर निवासी आकाश और करण के रूप में हुई। गिरोह का सरगना करण, जो शातिर लुटेरा है। वह स्टंटबाज भी है। करण बाइक चोरी कर उसी बाइक से लूट करता है। अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर असलहा फैक्टरी चलाता है। आरोपी एक तमंचा चार से पांच हजार रुपये में नई उम्र के लड़कों और आपराधिक गिरोह को बेचता है। करण की गर्लफ्रेंड प्रीति तीन माह पूर्व अवैध असलहे से फायरिंग करने में थाना किला से जेल जा चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

करण ने धूम और बंटी बबली फिल्म से प्रभावित होकर गर्लफ्रेंड के साथ बरातघरों में हवाई फायरिंग भी की है। इससे अपना प्रभाव जमाकर आकाश को साथ लेकर गिरोह खड़ा किया। गिरोह में गरीब परिवारों के कुछ ऐसे लड़के हैं जो शॉर्टकट से अमीर बनना चाहते हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि करण व आकाश के मोबाइल में असलहा फैक्टरी व अवैध गतिविधियों से संबंधित कई फोटोग्राफ और वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed