फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested for firing at the teacher leader car in Bareilly

Bareilly News: शिक्षक नेता की कार पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 12 Jan 2026 07:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Jan 2026 07:09 PM IST
सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शिक्षक नेता पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से तमंचा, कारतूस और कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Two accused arrested for firing at the teacher leader car in Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शिक्षक नेता पर फायरिंग करने के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे दो आरोपियों को क्योलड़िया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


रविवार की शाम थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह, उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ ठिरिया बन्नौजान धर्म कांटे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच स्कॉर्पियो गाड़ी को चेक किया तो उसमें दो व्यक्ति नशे की हालत में मिले । पुलिस ने जब तलाशी उनके पास एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों अभियुक्तों को थाने लाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


एक आरोपी ने अपना नाम सचिन निवासी औरंगाबाद थाना हाफिजगंज बताया, दूसरे ने अनूप कुमार निवासी हाफिजगंज बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा कि दोनों आरोपियों ने नवाबगंज में श्मशान भूमि के पास ओवरटेक करने के प्रयास में शिक्षक नेता के साथ मारपीट और फायरिंग कर गाड़ी में तोड़फोड़ की थी। दोनों अभियुक्तों पर नवाबगंज और हाफिजगंज में कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 
नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी तुलाराम गंगवार एसएसटी इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक और माध्यमिक वित्त विहीन महासभा के जिलाध्यक्ष हैं। रविवार शाम चार बजे वह नगर पालिका परिषद के मोहल्ला गंगवार कॉलोनी के सभासद के पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने श्मशान भूमि पर अपनी गाड़ी से निकले थे। वह जैसे ही कस्बे के पनघैली नदी के पुल पर पहुंचे। 

उसी बीच एक सफेद रंग की गाड़ी ने ओवरटेक किया। वह जैसे ही श्मशान भूमि के गेट पर पहुंचे तो कार सवारों ने शिक्षक नेता की गाड़ी पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर बरखन की ओर भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। घटना के बाद क्योलड़िया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed