फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused arrested after gang-rape of 13-year-old girl in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: मासूम बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी बर्बरता से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2020 04:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after gang-rape of 13-year-old girl in Lakhimpur Kheri
एसपी सत्येंद्र कुमार - फोटो : एएनआई

थाना ईसानगर क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से हवसी दरिंदों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के दर्ज इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। साथ ही नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस दोनों आरोपियों पर एनएसए लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी खेतों की ओर शौच करने गई थी। उसी दिन शाम को उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। गले मे दुपट्टा कसा था। हाथपांव बंधे थे। घर वालों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों आंख फूटी होने का दााव किया था। 

विज्ञापन


पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही संजय गौतम (19) और संतोष यादव (25) के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गयी। रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या और दुष्कर्म की बात सामने आई है। डॉक्टरों ने स्लाइड बनाकर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद सामूहिक दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धारा बढ़ा दी है।
विज्ञापन


हमका इंसाफ चाही साहब!
शनिवार को एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतक किशोरी के विलख रहे पिता को ढांढस बंधाया। घटना की जानकारी ली। पिता ने हाथ जोड़कर एसपी से कहा कि साहब! अकेल हमार बिटिया रहाय। हमका इंसाफ चाही। यह कहकर वह फूटकर रोने लगा। एसपी ने कहा कि घटना से काफी दुखी हूं। बेटी को तो लौटा नहीं सकता, लेकिन जिन्होंने घटना की है। उनका हाल ऐसा करेंगे कि वह पानी भी नहीं मांग सकेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसए की कार्रवाई शुरू
किशोरी की दुष्कर्म के बाद की गई हत्या मामले को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई करेगी। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई भी तेज कर दी है।

कदम-कदम पर पुलिस करती रही गलतियां
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या मामले को लेकर पुलिस शुरुआती दौर से लापरवाह रही और कदम-कदम पर गलतियां करती रही। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह सूचना के करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तमाम साक्ष्यों के बाद भी अपनी गर्दन बचाने और मामला तूल न पकड़े। इसको लेकर मामले को दबाने में जुट गई। पुलिस ने सिर्फ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में दिलचस्पी दिखाई। एसपी भी घटना को लेकर काफी लापरवाह दिखे। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर पिता से बातकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। बड़ी घटना होने के बाद भी उन्होंने घटना स्थल पर जाने की जहमत नहीं उठाई।

ट्विटर पर मचा घमासान तो पहुंचे डीएम-एसपी
ईसानगर की घटना को लेकर बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने घटना के प्रति ट्विटर पर रोष जताया और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। पूर्व मुख्यमंत्री सपा अखिलेश यादव ने भी घटना को दुखद बताते हुए सरकार को घेरा। ट्विटर पर मचे घमासान और शासन के रिपोर्ट तलब करने पर अफसर सकते में आ गए। आनन-फानन में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के साथ एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार से बातचीत की। डीएम ने विलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम, ग्रामीणों में रोष
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। इकलौती बेटी की मौत से मां और उसके दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोरी के साथ हुई बर्बरता को याद कर परिवार के ही नहीं गांव के लोग भी सिहर उठते हैं। गांव में मातमी सन्नाटा छाया है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। गांव के लोगों में रोष है। बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।

सियासी हलचल तेज: परिवार वालों से मिले नेता 
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की बर्बरता पूर्वक की गई हत्या से सियासी ऊबाल है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी, धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, पूर्व मंत्री सपा यशपाल चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी सहित कई लोग गांव पहुंचे। घटना स्थल देखा। पीड़ित परिवार से बातचीत की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की नगद सहायता दी। पूरे दिन नेताओं के आने-जाने का सिलसिलि गांव में जारी रहा।


पिता की तहरीर पर गांव के ही संतोष यादव और संजय के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या और दुष्कर्म की बात आई है। जुबान और आंख सुरक्षित थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर एनएसए लगाया जाएगा, जिसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। -सत्येंद्र कुमार सिंह, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed