{"_id":"6a4ab621bdba834bb6038266","slug":"twelve-air-raid-warning-sirens-inactive-for-four-decades-have-been-reactivated-bareilly-news-c-4-bly1053-918955-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार दशक से बंद हवाई हमले की चेतावनी देने वाले 12 साइरन फिर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार दशक से बंद हवाई हमले की चेतावनी देने वाले 12 साइरन फिर सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चार दशक से खामोश पड़े हवाई हमले की चेतावनी देने वाले 12 साइरन फिर सक्रिय हो गए हैं। नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि 1.50 लाख रुपये खर्च कर इनकी मरम्मत कराई गई है। हर माह की पांच तारीख को जांच के लिए इनको संचालित किया जाता है और इसकी रिपोर्ट संबंधित थाने व नागरिक सुरक्षा कार्यालय को दी जाती है।
प्रत्येक साइरन का वजन एक क्विंटल तक है, जिसकी आवाज 2.5 किमी तक जाती है। आईवीआरआई केंद्र पर लगे साइरन की आवाज चार किमी तक लोगों को आगाह करती है। इनके सक्रिय होने से अब किसी खतरे की स्थिति में नागरिकों को आगाह किया जा सकेगा। इससे हवाई हमले की स्थिति में जान-माल का नुकसान कम होगा।
यहां लगे हैं साइरन
गढ़ी चौकी, किला थाना, सिटी पोस्ट ऑफिस, कोहड़ापीर, कोतवाली, महिला थाना, बारादरी, प्रेमनगर थाना, केंद्रीय कारागार, आईवीआरआई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नागरिक सुरक्षा विभाग का मुख्य कार्यालय।