फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Turnover of 19 million in two years , Tax paid , caught firm

दो वर्ष में 19 करोड़ का कारोबार, नहीं दिया टैक्स, पकड़ी गयी फर्म

Fri, 13 May 2016 01:15 AM IST
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 13 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर छापा दल ने नकटिया स्थित एक फर्म पर चेकिंग कर अवैध कारोबार के कागजात अपने कब्जे में लिए। फर्म दो वर्षों से टैक्स दिए बगैर कारोबार कर रही है। इन दो वर्षों में 19 करोड़ रुपये से व्यापार किया है।
विज्ञापन

एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने गोपनीय सूचना मिलने पर नकटिया स्थित अशोक कुमार अग्रवाल फर्म पर चेकिंग करायी। मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक्स और कास्मेटिक्स कारोबार करने वाली फर्म ने दो वर्षों से एक रुपया टैक्स जमा नहीं किया। चेकिंग दल ने फर्म प्रतिष्ठान पर बिना बिल आदि के भंडारण, संदिग्ध बिल और बिक्री कागजात पकड़े हैं, वाणिज्य कर अफसरों ने इनको अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

छानबीन से पता चला कि फर्म ने 19 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार किया है। फर्म ने इस पर देय टैक्स जमा नहीं कराया। इसके अलावा करोड़ों रुपये का कारोबार भी हुआ है। इसकी पुष्टि जब्त हुए कागजातों से जांच उपरांत हो पाएगी। एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने बताया कि जब्त कागजों की छानबीन हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed