{"_id":"682b8b8f9ad4b6dfd30cef18","slug":"turkish-apricots-found-being-sold-in-the-fruit-market-traders-fed-them-to-animals-bareilly-news-c-4-lko1064-644073-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फल मंडी में बिकती मिली तुर्किये की खुमानी, व्यापारियों ने जानवरों को खिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फल मंडी में बिकती मिली तुर्किये की खुमानी, व्यापारियों ने जानवरों को खिलाई
विज्ञापन
बरेली। तुर्किये से आने वाले सामान का विरोध जारी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने श्यामगंज फल मंडी पहुंचकर तुर्किये की खुमानी गाय को खिला दी। विक्रेता को नुकसान न हो इसके लिए उसे रुपये भी दिए।
फल विक्रेताओं ने संकल्प लिया कि भविष्य में तुर्किये से आने वाले फल नहीं बेचेंगे। व्यापारियों ने किराना मंडी जाकर व्यापारियों ने बताया कि तुर्किये से मेवा व पोस्तादाना आयात होता था, अब इसे बंद कर दिया है। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब तुर्किये में भूकंप से विनाश हुआ तो भारत सबसे पहला देश था जिसने मदद भेजी।
तुर्किये ने भारत के दुश्मन देश को ड्रोन दिए। ऐसे देश से व्यापार नहीं किया जाएगा। इस दौरान महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, मनमोहन सब्बरवाल, राकेश अग्रवाल, मुकेश खटवानी, श्याम मिठवानी आदि मौजूद रहे। संवाद