फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck stuck at Hulasnagra crossing jammed

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रक फंसने से लगा जाम

Fri, 03 Dec 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck at Hulasnagra crossing jammed
श्यामगंज रोड पर होता निर्माण।
सुबह नौ बजे लगा जाम दोपहर बाद खुल सका
विज्ञापन

फतेहगज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के ओवरहाईट गेज बैरियर में शाहजहांपुर की ओर से आ रहा एक भूसी भरा ट्रक फंस गया। ट्रक बीस मिनट तक फंसा रहा। बाद में भूसी निकालकर ट्रक को निकाला गया। इसके बाद कई ट्रेनें लगातार निकलने की वजह से फाटक को देर तक बंद रखा गया। इससे मीरानपुर कटरा की ओर दो किलोमीटर और फतेहगज पूर्वी की तरफ फ्लाईओवर तक जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दोपहर तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे।

शाहजहांपुर से बरेली की ओर जा रहा भूसी भरा ट्रक बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे हुलासनगरा क्रासिंग पर ओवर हाईटगेज बैरियर में फंस गया। करीब बीस मिनट तक ट्रक वहीं फंसा रहा था, इससे मीरानपुर कटरा की ओर दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। इसके बाद ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने ट्रक से कुछ भूसी निकाली तो वह हट पाया। इसी बीच कई ट्रेनें लगातार निकलने की वजह से फाटक को बार बार देर तक बंद करना पड़ा तो वाहनों का जमावड़ा दोनों तरफ लग गया। जब फाटक खुला तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन एक दूसरे के आमने सामने खड़े हो गए। जब जाम मीरानपुर कटरा की ओर दो किलोमीटर और फतेहगज पूर्वी फ्लाईओवर तक पहुंच गया तब मीरानपुर कटरा पुलिस ने आड़े तिरछे खड़े वाहनों को एक साइड करवाकर निकलवाना शुरू किया। तब जाकर हाईवे पर वाहन निकलना शुरू हो पाए फिर भी दोपहर तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed