फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people dies as truck collides with bike on Badaun Highway

Bareilly News: बदायूं हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 26 Jun 2023 07:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 07:48 AM IST
सार

बरेली में बदायूं हाईवे पर रविवार शाम ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। 
 

विज्ञापन
two people dies as truck collides with bike on Badaun Highway
राकेश और प्रशांत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा पुल से पहले कुष्ठ आश्रम के पास रविवार शाम हादसा हो गया। कैंट इलाके के निवासी बैंक कर्मचारी की बाइक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बैंक कर्मी और उसके दोस्त की मौत हो गई।
विज्ञापन


चनेहटा गांव निवासी राकेश वाल्मीकि (28) राजेंद्र नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वह पड़ोसी प्रशांत जाटव (19) के साथ रविवार सुबह बाइक लेकर देवचरा गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश के पिता सुरेश चंद्र के मुताबिक राकेश को उनके फुफेरे भाई ने किसी काम से देवचरा बुलाया था। शाम पांच बजे दोनों देवचरा से लौट रहे थे। बाइक राकेश चला रहे थे और वह हेलमेट भी लगाए थे। 

रामगंगा तिराहा के पास बदायूं की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उनकी बाइक को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में राकेश और प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक हुआ फरार  

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की। तब ड्राइवर ने स्पीड और बढ़ा दी व एक अन्य बाइक को साइड मारकर निकल गया। इस बाइक पर सवार शख्स को तुरंत ही उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए। 

ये भी पढ़ें- एक 'मां' ऐसी भी: लावारिस बच्चे की खातिर अपनों से भिड़ी, उसे पाने के लिए तोड़ा कानून; अब जेल में पहुंची

सुभाषनगर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान मौके पर पहुंचे और शवों को सील कराया। उन्होंने बताया कि वाहन का नंबर पता करके उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
 

इंटर का छात्र था प्रशांत

हादसे में मरने वाले राकेश की पत्नी का नाम छाया है। उनकी एक बेटी है। प्रशांत इंटर का छात्र था। उसके चचेरे भाई सुनील ने बताया कि प्रशांत ने हाल ही में 11वीं की परीक्षा पास की थी और इंटर में दाखिला लेना था। प्रशांत राकेश से उम्र में काफी छोटा था पर दोनों में अच्छी पटती थी। 

ये भी पढ़ें- संतान न होने पर विवाहिता से ज्यादती: जेठ ने की दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

इन दिनों प्रशांत घर पर खाली ही रहता था, इसलिए जब राकेश ने उससे साथ चलने को कहा तो वह तुरंत तैयार हो गया। उसके पिता राजकुमार का भी बुरा हाल था। वह परचून की छोटी सी दुकान चलाते हैं। परिवारों के पास कोई जमीन आदि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed