फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   truck overturned on e-rickshaw a man died three injured in Bareilly

Bareilly News: टायर फटने से टाइल्स भरा ट्रक ई-रिक्शा पर पलटा, चालक की मौत, बालक समेत दो घायल

Sat, 05 Apr 2025 04:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 04:13 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर टाइल्स भरा ट्रक ई-रिक्शा पर पलट गया, जिसके नीचे दबकर ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
truck overturned on e-rickshaw a man died three injured in Bareilly
दिल्ली हाईवे पर पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सतुइया पट्टी के पास शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे पर टाइल्स भरा ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के तीन लोग टाइल्स के नीचे दब गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों को निकाला। एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे हरियाणा से टाइल्स की पेटियां लादकर ट्रक बरेली की तरफ आ रहा था। गांव सतुइया पट्टी के पास पहुंचने पर ट्रक का एक टायर अचानक फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होने के बराबर आगे चल रहे ई-रिक्शा पर पलट गया। इससे ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के तीन लोग टाइल्स के नीचे दब गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर जा पहुंचे। उधर से गुजर रहे राहगीर भी एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: इस जिले में सात लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, राशन कार्ड से कट सकता है नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने टाइल्स हटाकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने थाना सीबीगंज के सर्वोदय नगर निवासी ई-रिक्शा चालक वेदपाल (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। पिता झाऊराम और परिवार के 12 वर्षीय बच्चे आदर्श की हालत नाजुक बताई गई है। उधर, हादसे के बाद ट्रक के चालक, हेल्पर मौका देखकर भाग गए। मौके पर पहुंची ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने रोड पर फैली टायल्स को इकट्ठा कराने के बाद ट्रक को क्रेन से खिंचवाकर थाने पर खड़ा करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed