फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   truck got fire in bareilly

फरीदपुर में फिर सरसों के तेल के ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 23 Apr 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
truck got fire in bareilly
फरीदपुर। सरसों के तेल के डिब्बे और पीपे लेकर फरीदपुर से हल्द्वानी जा रहे खंडेलवाल एडिबल ऑयल फैक्टरी के ट्रक में शुक्रवार तड़के अचानक आग लग गई। केबिन से धुआं उठने पर चालक ने बीच सड़क पर ट्रक रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद देखते ही देखते ट्रक लपटों से घिर गया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची ट्रक राख हो चुका था। बीच सड़क पर ट्रक जलने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मलबा हटाकर जाम खुलवाया। अभी 10 दिन पहले भी हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाते समय इसी फैक्टरी के सरसों के तेल से भरे ट्रक में आग लगी थी। ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से पेट्रोल पंप चपेट में आने से बच गया था।
विज्ञापन

फरीदपुर स्थित खंडेलवाल एडिबल ऑयल फैक्टरी का ट्रक शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे सरसों के तेल के डिब्बे और पीपे लेकर हल्द्वानी जा रहा था। ट्रक हाईवे पर सरकड़ा मोड़ पर पहुंचा तो केबिन से धुआं उठने लगा। चालक झम्मन लाल ने केबिन से धुआं उठता देख हाईवे पर ही ट्रक रोक दिया और कूद गया। इसके बाद कुछ ही देर में पूरा ट्रक राख में तब्दील हो गया। घटना की सूचना पर जब तक थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक पूरा ट्रक मलबे में बदल चुका था। हाईवे पर जाम भी लगा था। पुलिस ने बुलडोजर मंगाकर मलबे को सड़क से हटवाया, इसके बाद जाम खुला।
विज्ञापन

बता दें कि दस दिन पहले भी इसी तरह इस फैक्टरी के ट्रक में डीजल भरवाते समय रिलायंस पेट्रोल पंप पर आग लग गई थी। चालक ने आननफानन ट्रक को हटाकर पेट्रोल पंप को चपेट में आने से बचाया था। हालांकि फिर भी कुछ हिस्सा चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद पेट्रोल पंप बंद पड़ा है और वहां मरम्मत का काम चल रहा है। दस दिन के अंदर एक ही तरीके से दो बार घटना होने से मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत्तों से भरे ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
लखनऊ से गत्ता लेकर मेरठ के सरधना पेपर मिल जा रहे ट्रक में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हाईवे पर फरीदपुर में केसरपुर के पास आग लग गई। चालक राजीव गुप्ता ने ट्रक के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा तो ट्रक रोककर पीछे देखने गए। उन्होंने डाला खोलकर देखा तो अंदर से लपटें उठ रही थीं। चालक की सूचना पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, जिससे ट्रक जलने से बच गया। आग गर्मी की वजह से लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed