फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck crushes two people eating chow mein on roadside cart in Bareilly

Bareilly News: सड़क किनारे ठेले पर चाऊमीन खा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत, एक घायल

Fri, 20 Oct 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 12:32 PM IST
सार

फरीदपुर-बुखारा रोड किनारे चाऊमीन खा रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे शख्स का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

विज्ञापन
Truck crushes two people eating chow mein on roadside cart in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे ठेले के पास खड़े होकर चाऊमीन खा रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक रुकवा लिया और चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


फरीदपुर-बुखारा रोड पर कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे चाऊमीन के ठेले को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। ठेले पर गांव के कई लोग चाऊमीन खाते हुए चर्चा में मशगूल थे। अचानक हुए हादसे में तीन लोग ट्रक की टपेट में आए। मिर्जापुर निवासी अमरपाल (48) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल कपिल (25) की मौत इलाज के दौरान हुई। घायल अजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: इस जिले में नोएडा की तर्ज पर विकसित होगी कॉलोनी, किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा, प्लॉट भी मिलेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अमरपाल के भाई विजेंद्र ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल के पास ठेले पर भाई चाऊमीन खाने गए थे। उनके साथ गांव के कपिल और अजय भी चाऊमीन खा रहे थे। फरीदपुर की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ठेले में टक्कर मार दी। इससे ठेला और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर की पिटाई लगा दी। फिर पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। मामले में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed