फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck coming from opposite direction crushes child, beats up driver

Bareilly News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक बच्चे को कुचला, चालक को पीटा

Sat, 16 Nov 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Truck coming from opposite direction crushes child, beats up driver
शेरगढ़। मृतक मासूम अर्पित का फाइल फोटो
शेरगढ़। बाइक से शेरगढ़ दवा लेने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार गन्ने से लदे ओवरलोडेड ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार ढाई वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता हादसे में गंभीर घायल हो गए। मां को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर जुटे भीड़ ने चालक को ट्रक से उतारकर उसकी जमकर लात-घूंसो से धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बमुश्किल भीड़ से बचाया। करीब कई घंटों तक सड़क पर जाम लग गया। उसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डेलपुर निवासी 30 वर्षीय महेन्द्र पाल अपनी पत्नी माया देवी व ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित के साथ घर से कस्बे में दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान शाही शेरगढ़-बहेड़ी मार्ग बाईपास तिराहे के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार अर्पित चपटे में आ गया। कई मीटर तक उसका शव क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर घिसट गया। गंभीर घायल महेंद्र को बरेली के अस्पताल में भिजवाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिंदगी और मौत से जूझ रहे महेंद्र पाल का अर्पित इकलौता पुत्र था, जबकि एक चार वर्षीय पुत्री काजल भी है। वह घर पर ही थी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस चालक को अपने साथ ले गई। कुछ ही देर में डेलपुर गांव के ग्रामीण भी मौके पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर यातायात व्यवस्था बंद कर दी। जानकारी पर सीओ बहेड़ी अरुण कुमार भी पहुंच गए। भीड़ ट्रक मालिक को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ गई। इसके बाद बहेड़ी, शीशगढ़, शाही व देवरनियां की पुलिस भी आ गई। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी के अथक प्रयासों के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मदद से यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चेयरमैन ने लिया संज्ञान
चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य ने यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कस्बे में रोड किनारे खड़े पेड़ों की टहनियों को काटने और मेन रोड की दोनों ओर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इधर, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार शेरगढ थाने पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया है। गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए आश्वासन दिया है। संवाद

शेरगढ़। मृतक मासूम अर्पित का फाइल फोटो

शेरगढ़। मृतक मासूम अर्पित का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed