{"_id":"61f4337d3b8dc251f057822c","slug":"truck-collides-with-car-four-injured-bareilly-news-bly473804232","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी कार को टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी कार को टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
पलिया की संपूर्णानगर रोड पर दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकन्दराबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकन्दराबाद चौराहे पर शुक्रवार देर रात एक कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को गाड़ी मे फंसे लोगों की मदद से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
लखनऊ निवासी कुछ लोग नैनीताल शादी समारोह में गए थे, वहां से शुक्रवार को यह लोग वापस कार से लखनऊ जा रहे थे। सिकन्दराबाद चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने शाहजहांपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार लोग अपनी गाड़ी में ही फंस गए। मौके पर पहुंची नीमगांव पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। चारों लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि घायलों में लखनऊ निवासी माजिद खान, फराह खान, अर्पित, और पसगवां निवासी निजामुद्दीन शामिल हैं।
सड़क दुर्घटना में बसपा प्रत्याशी के पिता घायल
पलियाकलां। संपूर्णानगर रोड पर गुदरिया बाबा के पास चारपहिया वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में बसपा प्रत्याशी के पिता घायल हो गए। बसपा प्रत्याशी डॉ. जाकिर हुसैन के 55 वर्षीय पिता हाजी हलीम अहमद हुसैन बृहस्पतिवार की देर शाम को संपूर्णानगर की ओर से पलिया चारपहिया वाहन से आ रहे थे। तभी गुदरिया बाबा के पास सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन की टक्कर आमने-सामने हो गई।
विज्ञापन
इसमें बसपा प्रत्याशी के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को इलाज के लिए पलिया सीएचसी लाया गया, जहां बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद