फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Truck-bike collision: Toddler flung from mother's lap and crushed under the wheel; dies.

Bareilly News: ट्रक-बाइक की टक्कर, मां की गोद से छिटकर पहिये के नीचे आया मासूम, मौत

Sat, 25 Jul 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Truck-bike collision: Toddler flung from mother's lap and crushed under the wheel; dies.
फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली हाईवे पर धनेटा फाटक के पास शुक्रवार को ट्रक-बाइक की टक्कर में मासूम की मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार दंपती दो बच्चों समेत गिर गए। 11 माह का पीयूष मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची सहित दंपती भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी राकेश यादव, पत्नी कामिनी, बेटी अमनी (2) और 11 माह के पीयूष के साथ बाइक से शाही के गांव मिर्जापुर में रिश्तेदार के घर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पीयूष मां की गोद में बैठा था। सुबह 11:30 बजे धनेटा फाटक के पास पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई। चारों सवार गिर गए।
विज्ञापन

पीयूष मां की गोद से छिटककर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे उसकी जान चली गई। कामिनी का हाथ कुचल गया। राकेश और अमनी भी चोटिल हो गए। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि ट्रक (यूपी 34 सीटी 3082) को कब्जे में और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed