{"_id":"68cdb7d07cef371c5f064235","slug":"troubled-by-threats-professors-persisted-and-students-were-banned-from-ru-bareilly-news-c-4-vns1074-729706-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धमकी से परेशान प्रोफेसर अड़ीं तो रुविवि में छात्र प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धमकी से परेशान प्रोफेसर अड़ीं तो रुविवि में छात्र प्रतिबंधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर के छात्र को कुलपति ने परिसर में प्रतिबंधित कर दिया है। वह सहायक प्रोफेसर को लगातार धमकी दे रहा था। तीन सदस्यीय समिति आरोपों की जांच करेगी।
मुख्य नियंता प्रो. रवींद्र सिंह के अनुसार, सहायक प्रोफेसर ने 18 अगस्त को पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके विभाग में द्वितीय सेमेस्टर का छात्र उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेज रहा है। दो सितंबर की शाम छात्र नशे की हालत में तीन अनजान लोगों के साथ एक एंबुलेंस में प्रोफेसर के घर में घुस आया और गाली-गलौज की। उन्होंने शोर मचाया तो गेट नंबर दो से होकर भाग गया। बताया गया कि यही एंबुलेंस अपराह्न तीन से शाम 4:15 बजे के बीच उनके विभाग के सामने देखी गई थी। इससे प्रोफेसर काफी परेशान हो गईं।
शिकायत नजरअंदाज की गई तो शुक्रवार को सहायक प्रोफेसर अड़ गईं। उन्होंने गुस्सा जताया तो विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया। कुलपति ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र को प्रतिबंधित कर दिया और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी। समिति ने भी प्राथमिक तौर पर छात्र के व्यवहार को गंभीर अनुशासनहीनता माना और कार्रवाई की सिफारिश की। संवाद