फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Troubled by the slowness of Bahedi police, women reached SSP office

बरेली: बहेड़ी पुलिस की सुस्ती से परेशान एसएसपी दफ्तर पहुंचीं महिलाएं

Tue, 21 Feb 2023 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the slowness of Bahedi police, women reached SSP office
बरेली। आठ दिन से अगवा बताए जा रहे मीटर रीडर की तलाश में बहेड़ी पुलिस की सुस्ती परिवार को अखर रही है। सोमवार को परिवार की महिलाओं ने रोते-बिलखते हुए एसएसपी दफ्तर में कुछ देर धरना दिया। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को फोन पर फटकार लगाते हुए लापता शख्स को तलाशने के निर्देश दिए। बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव इटौआधुरा निवासी वीरेंद्र बहेड़ी में बिजली विभाग में ठेके पर मीटर रीडर का काम करते हैं। 13 फरवरी से वीरेंद्र लापता हैं। उनके परिवार के लोगों ने बहेड़ी थाने में तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा रखी है इसके बावजूद बहेड़ी थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ या वीरेंद्र की तलाश में रुचि नहीं ले रही है। वीरेंद्र की भाभी राजेश्वरी ने बताया कि तीन लोगों राजेश, प्रिंस व पप्पू ने कुछ लोगों के बिजली कनेक्शन कराने के नाम पर उनके देवर से चालीस हजार रुपये ले लिए थे। यह लोग न तो कनेक्शन करा रहे थे और न ही रुपये लौटा रहे थे। वीरेंद्र ने जिद की तो इन लोगों ने 16 फरवरी को रुपये लौटाने के बहाने बरेली बुलाया। तब से आज तक वीरेंद्र का पता नहीं है। उन्होंने बहेड़ी थाने में रिपोर्ट भी लिखा दी पर थाना पुलिस तलाश या आरोपियों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं ले रही। राजेश्वरी के साथ आई महिलाओं ने रोना बिलखना शुरू किया तो महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाया। बाद में वह उन्हें साथ ले गईं। बहेड़ी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि एक दरोगा के नेतृत्व में टीम वीरेंद्र का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed