फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Troubled by the infamy, Bhupram along with his sons murdered Kunwarsen, all three sentenced to life imprisonment.

Bareilly News: बदनामी से परेशान भूपराम ने बेटों संग की थी कुंवरसेन की हत्या, तीनों को उम्रकैद

Wed, 25 Feb 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the infamy, Bhupram along with his sons murdered Kunwarsen, all three sentenced to life imprisonment.
जून 2020 में हुई थी वारदात, दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

बरेली। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट तबरेज अहमद ने मंगलवार को हत्या के दोषी क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेथी नवदिया निवासी भूपराम और उसके दो बेटों पवन व उमेश उर्फ उमेंद्र सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पिता-पुत्रों ने जून 2020 में गांव के ही कुंवरसेन की हंसिया व गड़ासे से काटकर हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले कुंवरसेन के भाई रामेश्वर दयाल का मुंह काला करके गांव में घुमाया भी था। भूपराम को शक था कि रामेश्वर दयाल उसे बदनाम कर रहा है।
क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेथी नवदिया निवासी मंजूरानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 19 जून 2020 की शाम उनके पति कुंवरसेन बीडीसी सदस्य शंकर लाल की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए हरेंद्र, गजेंद्र और दिनेश के साथ घर से निकले थे। रास्ते में फकीरचंद्र लेखपाल के घर के पास भूपराम, उमेश व पवन ने उनको घेर लिया। धारदार हथियारों से हमला कर उनको घायल कर दिया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने उनके पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से फॉरेंसिक रिपोर्ट और सात गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे शुरू हुई रंजिश
भूपराम को शक था कि कुंवरसेन के भाई रामेश्वर दयाल ने गांव में यह अफवाह फैलाई है कि भूपराम के अपने ही परिवार की एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसको लेकर कुछ दिन पहले भूपराम ने रामेश्वर दयाल का मुंह काला करके उसको गांव में घुमाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। इसी रंजिश में भूपराम ने अपने बेटों के साथ मिलकर कुंवरसेन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed