फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trouble increased: now the road from Bareilly College to Patel Chowk is closed

मुसीबत बढ़ी : अब बरेली कॉलेज से पटेल चौक जाने वाली सड़क बंद

Wed, 11 Aug 2021 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Trouble increased: now the road from Bareilly College to Patel Chowk is closed
मंगलवार को बंद कर दी गई अयूब खां चौराहा से नगर निगम को जाने वाली रोड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक लेन पहले ही बंद थी, दूसरी लेन पर भी जल निगम ने अचानक शुरू की खोदाई
विज्ञापन

नावल्टी, रोडवेज स्टैंड और बरेली कॉलेज से चौकी चौराहे के बीच दिन भर जाम

बरेली। पटेल चौक और यहां से चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ खोदाई की वजह से लोग पहले से ही मुसीबत झेल रहे थे, मंगलवार को जल निगम ने पटेल चौक और नगर निगम के बीच रास्ता बंद कर अचानक खोदाई शुरू की तो यह मुसीबत और बढ़ गई। नॉवल्टी, पुराना बस अड्डा और बरेली कॉलेज गेट से रामपुर बाग होते हुए चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा तो हर तरफ जाम लगना शुरू हो गया। लोग पूरे दिन इस मुसीबत से जूझते रहे।
कुछ दिन पहले ही पटेल चौक से चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क की दोनों ओर नाला बनाने के लिए खोदाई शुरू की गई थी। इससे सड़क की दोनों लेन पर मिट्टी के ढेर लग जाने की वजह से लगातार जाम लग रहा है। वाहन बमुश्किल रेंगते हुए निकल पा रहे हैं। इस रोड पर काम पूरा हो पाने से पहले ही मंगलवार को अचानक जल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए नगर निगम कार्यालय के गेट के सामने सड़क की एक लेन में खोदाई शुरू कर दी। यहां एक लेन खोदाई के बाद करीब छह महीने से पहले ही बंद पड़ी है। लिहाजा दूसरी लेन में खोदाई के लिए पूरी सड़क को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

जल निगम ने मंगलवार सुबह खोदाई शुरू करने से पहले इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस को भी नहीं दी। इस वजह से बरेली कॉलेज चौराहे पर भीषण जाम लग गया। नावल्टी और पुराना बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क के साथ बरेली कॉलेज गेट से चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर भी यातायात का दबाव बढ़ गया। दिन भर लोग भीषण जाम से जूझते रहे। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से आई लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। अगले दो दिनों तक खोदाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगा तो दौड़ी ट्रैफिक पुलिस

बरेली। बरेली कॉलेज से पटेल चौक के बीच अचानक खोदाई शुरू करने पर जाम लगने के बाद सूचना एसएसपी रोहित सिंह सजवाण तक पहुंची तो उन्होंने एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह को वहां ट्रैफिक को नियंत्रित करने को कहा। इसके साथ बगैर सूचना खोदाई करने के बारे में नगर आयुक्त से भी बात करने का निर्देश दिया।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि मंगलवार को रास्ता बंद करके खोदाई शुरू करने से पहले जल निगम या नगर निगम की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। इसकी वजह से बरेली कॉलेज के पास जाम लग गया। किसी व्यक्ति ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने नगर आयुक्त से इस संबंध में बात करने को कहा। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि कहीं भी अचानक खोदाई करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर जल निगम को पत्र लिखा जा रहा है कि आगे कहीं भी खोदाई शुरू करने से पहले ट्रैफिक पुलिस को हर हाल में सूचना दी जाए ताकि रूट डायवर्जन कर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed