फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Triveni was back , survived passenger

बैक हो गई त्रिवेणी, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 02 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
बरेली जंक्शन से आगे जाने को खड़ी हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस अचानक बैक हो गई। इससे ट्रेन में चढ़ रहे कई यात्री संतुलन खो जाने से गिरते-गिरते बचे। कुछ को हल्की चोट भी लग गई। इससे यात्री सहम गए। हालांकि ट्रेन कुछ सेकेंड के लिए सिर्फ लगभग एक मीटर ही बैक हुई। इस ट्रेन को बरेली से लखनऊ जाना था। सुबह 11.55 पर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और उसको रवाना होना था। कई यात्री इस पर चढ़ और उतर रहे थे। जनरल कोच में सवार लखनऊ के सत्यदेव मिश्रा और हरदोई के वीरेंद्र आदि का कहना था कि अचानक ट्रेन के पीछे हटने से वह असंतुलित हो गए और गिर पड़े। माना जा रहा है कि इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि अचानक ट्रेन बैक क्यों हुई। इसके पीछे कोई तकनीकी कारण रहा होगा। अलबत्ता, स्टेशन प्रबंधक एससी शर्मा का कहना है कि कभी-कभी कोच पोजीशन करने के लिए ट्रेन को एक-डेढ़ मीटर बैक किया जाता है।
विज्ञापन


अमरनाथ एक्सप्रेस का इंजन फेल
बरेली। जम्मू से गोरखपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस का बरेली जंक्शन पर बुधवार को अचानक इंजन फेल हो गया। ट्रेन सुबह साढ़े 11 बजे जंक्शन पर पहुंची। थोड़ी देर रोकने के बाद चालक ने ट्रेन को आगे ले जाने की कोशिश की लेकिन इंजन ने जवाब दे दिया। उसमें कोई गड़बड़ी आ गई। तकनीकी स्टाफ ने खराबी दूर करने की कोशिश भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो जंक्शन पर दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इससे ट्रेन आधे घंटे तक जंक्शन पर खड़ी रही और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


जननायक ट्रेनें निरस्त हुईं
बरेली। रेलवे ने बरेली से जाने वाली जननायक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 5211 और 5212 निरस्त कर दीं। इससे यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से रवाना होना पड़ा। हालांकि इन ट्रेनों के निरस्त होने का कारण नहीं बताया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed