फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Triveni Express will stoppage at Bilpur railway station

UP: तीन साल के बाद बिलपुर स्टेशन पर फिर होगा त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव, 50 गांवों के लोगों का सफर होगा आसान

Fri, 04 Aug 2023 04:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 04:37 PM IST
सार

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस के बिलपुर स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दे दी है। बिलपुर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का एक मिनट का ठहराव होगा। 

विज्ञापन
Triveni Express will stoppage at Bilpur railway station
त्रिवेणी एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन साल के बाद बिलपुर स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव सात अगस्त से होने लगेगा। इससे बिलपुर स्टेशन के आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों का टनकपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा। यहां के लोग काफी समय से ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल और कटरा के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस समेत कई जनप्रतिनिधियों ने इस बारे में रेल अधिकारियों को पत्र भी लिखा था।

विज्ञापन


बिलपुर रेलवे स्टेशन पर मार्च 2020 तक अप-डाउन 14 ट्रेनों का ठहराव होता था। मार्च 2020 में कोरोना काल के दौरान रेल सेवा बंद कर दी गई थी। दिसंबर 2020 में रेल सेवा शुरू हुई तो इन ट्रेनों का ठहराव बिलपुर स्टेशन पर बंद कर दिया गया। बिलपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों को इससे काफी समस्या होती थी। 

विज्ञापन

एक मिनट का होगा ठहराव 

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे ने टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर 15073/15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस के बिलपुर स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दे दी है। 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस 11:29 बजे और टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 11:59 बजे बिलपुर आएगी। फिलहाल ठहराव एक मिनट का रहेगा। क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और नगर के समाजसेवी वैभव पांडेय ने 05273/05274 सदभावना एक्सप्रेस के बिलपुर में ठहराव के लिए भी रेलवे अधिकारियों को लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed