फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Triveni Express, new numbers for up-down trains will be run from July 1

एक जुलाई से बदले हुए नंबर से चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस, अप-डाउन ट्रेनों के नए नंबर जारी

Tue, 05 Mar 2019 10:45 PM IST
पवन चंद्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर/रोजा Published by: पवन चंद्रा Updated Tue, 05 Mar 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Triveni Express, new numbers for up-down trains will be run from July 1
indian railways

एक जुलाई से त्रिवेणी एक्सप्रेस बदले हुए नंबर से चलेगी। रेलवे ने अप-डाउन ट्रेनों के नए नंबर जारी कर दिए हैं। इससे पहले इस ट्रेन का रूट बढ़ाते हुए 27 फरवरी से टनकपुर से शुरू किया गया था। ट्रेन में दो नए जनरल कोच भी जोड़े गए हैं। मंडल मुख्यालय ने अब ट्रेन के चार नए नंबर जारी किए गए हैं। हालांकि, अभी ट्रेन पुराने नंबरों से ही चल रही हैं। 

विज्ञापन


टनकपुर से सिंगरौली के बीच अप त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होता है। डाउन में यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलती है। इसी तरह टनकपुर से शक्तिनगर के बीच अप ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को चलती है। डाउन में यह ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलती है।
विज्ञापन


अब तक ट्रेन का संचालन बरेली से हुआ करता था। रेलवे ने 27 फरवरी को ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से शुरू किया है। ऐसे में ट्रेन का रूट करीब 190 किमी बढ़ गया है। नए रूट से ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद अब रेलवे ने ट्रेन के नए नंबर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय ने इस संबंध में सभी संबंधित स्टेशनों और जंक्शन को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। नए नंबर से ट्रेन के संचालन में ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर नए नंबर भी दिए गए हैं। 

दो कोच बढ़े, दो और जोड़े जाएंगे
त्रिवेणी एक्सप्रेस का रूट करीब 190 किमी बढ़ने के बाद रेलवे ने पिछले दिनों ट्रेन में दो नए कोच जोड़ दिए थे। अब तक यह ट्रेन 18 कोच की थी। दो नए कोच मिलने के बाद 20 कोच की हो गई है। दो और कोच भी ट्रेन में जोड़े जाने हैं। यह कोच भी डिवीजन को जल्द मिलने की उम्मीद है। मार्च खत्म होने से पहले त्रिवेणी एक्सप्रेस में 22 कोच हो जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को सीट के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी। 


पुराने नंबर        नए नंबर
अप-14370        अप-15074
डाउन- 14369    डाउन-15073
अप- 24370    अप-15076
डाउन-24369    डाउन-15075

त्रिवेणी एक्सप्रेस के नए नंबर जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके मद्देनजर नए नंबरों को प्रचारित कराया जा रहा है। -प्रभाष राघव, ऑपरेटिंग मैनेजर उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed