{"_id":"5d1fb22b8ebc3e3c8a2fc096","slug":"triveni-allahabad-haridwar-train-number-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी, इलाहाबाद-हरिद्वार समेत कई ट्रेनों के नंबर बदले, यहां जाने सभी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी, इलाहाबाद-हरिद्वार समेत कई ट्रेनों के नंबर बदले, यहां जाने सभी के नाम
Sat, 06 Jul 2019 04:28 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर (बरेली)
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर (बरेली)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के नंबर बदले
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के नंबर बदल दिए हैं। इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए नंबरों से शुरू हुआ है। टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली 24370 त्रिवेणी एक्सप्रेस का नया नंबर अब 15076 है। शक्तिनगर से टनकपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 24369 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस अब 15075 नंबर से चलेगी।
विज्ञापन
इसी तरह 15209 सहरसा-अमृतसर का नया नंबर 14617 कर दिया गया है। 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का नया नंबर 14618 हो गया है। सिंगरौली से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का नया नंबर अप 14369 की जगह 15073 कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी 14370 का नया नंबर 15074 कर दिया गया है। इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस का नंबर 14115 के स्थान पर 14229 किया गया है। हरिद्वार-इलाहाबाद का नया नंबर 14116 की जगह अब 14230 होगा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेनों के नंबर बदलने संबंधी आदेश मिल गया है।
विज्ञापन