{"_id":"6735cb8348f9a540b20d7295","slug":"trishul-and-damru-will-shine-on-the-routes-of-nath-corridor-in-bareilly-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nath Corridor: बरेली में नाथ कॉरिडोर के मार्गों पर चमकेंगे डमरू, दिखेंगे त्रिशूल, ये होंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nath Corridor: बरेली में नाथ कॉरिडोर के मार्गों पर चमकेंगे डमरू, दिखेंगे त्रिशूल, ये होंगे काम
Thu, 14 Nov 2024 03:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:36 PM IST
सार
बरेली में नाथ कॉरिडोर के छह मार्गों पर भगवान शिव के प्रतीक चिन्ह त्रिशूल और डमरू दिखाई देंगे। बीडीए इन मार्गों को इस तरह से सजाने संवारने की योजना बना रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
नॉर्थ कॉरिडोर के मार्ग इस तरह सजाए जाएंगे।
- फोटो : बीडीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नाथ कॉरिडोर के छह मार्गों का निर्माण तकरीबन पूरा कर दिया है। अब आगरा के ताजमहल मार्ग और लखनऊ के बेगम हजरत महल मार्ग की थीम पर इनको सजाने-संवारने की तैयारी शुरू हो गई है। कहां क्या विकसित किया जा सकता है, बीडीए की टीम इसका आकलन कर रही है। बीडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मिलकर इन मार्गों को सजाएंगे-संवारेंगे।
विज्ञापन
बीडीए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इसको अंतिम रूप दिया जाएगा। इन मार्गों पर रहने वाले लोगों, प्रतिष्ठानों, सरकारी विभागों और सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों का सहयोग लेकर मार्गों और चौराहों तथा मार्ग के दोनों ओर की दीवारों को विकसित करने की तैयारी है। बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने इसकी कवायद शुरू कराई है।
विज्ञापन
ये काम हैं प्रस्तावित
- मार्गों से अतिक्रमण हटाएं जाएंगे, यूटिलिटी शिफ्टिंग हो सकेगी, स्ट्रीट लाइटों के संग त्रिशूल और डमरू चमकेंगे।
- कॉरिडोर के प्रत्येक घर और प्रतिष्ठान पर शाम सात बजे के बाद लाइटिंग होगी।
- मार्ग के दोनों ओर की खाली दीवारों पर पेटिंग्स में शिव से जुड़े प्रसंग होंगे प्रदर्शित।
- मार्ग के चौराहों को सामाजिक और व्यापारिक संगठनों को गोद देकर विकसित कराएंगे।