{"_id":"6a85fb08ad874749ae013674","slug":"triple-talaq-pronounced-outside-the-police-station-after-a-demand-for-an-additional-10-lakh-and-a-scorpio-car-was-not-met-bareilly-news-c-4-bly1015-949579-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस लाख और स्काॅर्पियो न दी तो थाने के बाहर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस लाख और स्काॅर्पियो न दी तो थाने के बाहर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
बरेली। एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उससे दस लाख रुपये रुपये और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे थाने के बाहर तीन तलाक दे दिया गया। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया था। इस संबंध में उसने प्रेमनगर थाने में एक दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसमें कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने 18 मई 2026 को निकाह कर लिया। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहे। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। उसने सात जून 2026 को किला थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था।
दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर किला थाना पुलिस ने 22 जून 2026 को दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। महिला भी वहां पहुंची थी। थाने के बाहर शौहर व उसके परिवार के छह लोगों ने उसे गालियां दीं। उन्होंने दहेज की मांग की। शौहर ने उसे थाने के गेट पर ही तीन तलाक दे दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।