फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tricolor hoisted... the city danced to the tunes of patriotism

Bareilly News: लहराया तिरंगा... देशभक्ति के तरानों पर झूमा शहर

Tue, 28 Jan 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted... the city danced to the tunes of patriotism
बरेली। गणतंत्र दिवस की सुबह उत्साह से लबरेज रही। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न सरकारी सरकारी भवनों, निजी संस्थानों पर तिरंगा लहराया। राजनीतिक दलों के कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक, धार्मिक व स्वयंसेवी संगठनों ने भी गणतंत्र का जश्न मनाया। शहरवासी देशभक्ति के तरानों पर झूमते रहे। किसानों ने तिरंगे के साथ ट्रैक्टर परेड निकाला। शैक्षिक संस्थानों में देशभक्ति से जुड़े विभिन्न आयोजन हुए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये समा बांध दिया। शहर की हर गली में गणतंत्र का उल्लास छाया रहा। पार्क और मॉल भी गुलजार रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

------
हिमवीरों ने लिया देश की रक्षा का संकल्प
बरेली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बुखारा कैंप में गणतंत्र दिवस पर तृतीय वाहिनी के ग्राउंड में हिमवीरों ने तिरंगे को सलामी दी। परेड की कमान उप सेनानी जीडी हरि गोविंद सिंह ने संभाली। उप महानिरीक्षक अवनीश ने सलामी ली। फिर देश की सुरक्षा का संकल्प लिया। विशिष्ट सेवा प्रदान करने वाले जवानों की उपलब्धि साझा की। मेडल प्राप्त करने पर उनको शुभकामनाएं दी गईं। तृतीय वाहिनी सेनानी पवन सिंह व अन्य अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। ब्यूरो
विज्ञापन

--
भारत माता के जयकारे गूंजे
बरेली। कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय में क्षेत्रीय आयुक्त अनिल कुमार ने तिरंगा फहराया। इस दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यहां लेखाधिकारी कमलेश बहादुर, पंकज गुप्ता, विजय कुमार ने तिरंगे को सलामी। रॉबिन सिंह, सौरभ रस्तोगी, आकांक्षा सिंह, नरोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन सम्मानित
बरेली। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया। फिर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन मेहरू निशा, सुनील वर्मा, किरन आजाद, असद मसूद, विमल जौहरी, सत्यम जौहरी, उर्मिला, शालिनी मिश्रा, अजय भारत, अनिल कुमार साहनी, अजय राज शर्मा, जय पाल, मुस्तफा अली खान, मिथिलेश ठाकुर को सम्मानित किया। फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी ऑफ बरेली के कैलेंडर का विमोचन किया। ब्यूरो
--
मंडलायुक्त ने राेपे पौधे
बरेली। आयुक्त कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने राष्ट्रध्वज फहराकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, फिर परिसर में पौधे रोपे। यहां संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
--
राष्ट्रध्वज फहराने के बाद हुई खेल प्रतियोगिता
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने राष्ट्रध्वज फहराया। फिर डोहरा रोड स्थित फार्म पर वार्षिक खेल दिवस आयोजित हुआ। विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया। यहां डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. रतनपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
--
आईआईए कार्यालय पर उद्यमियों ने फहराया राष्ट्रध्वज
बरेली। गणतंत्र दिवस पर रविवार को आईआईए कार्यालय में उद्यमियों ने राष्ट्रध्वज फहराया और सामूहिक राष्ट्रगान किया। यहां चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी, चैप्टर सचिव रजत मेहरोत्रा, चैप्टर कोषाध्यक्ष सलिल बंसल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश गोयल समेत उद्यमी मनोहर लाल धीरवानी, नीरज गोयल, तनुज भसीन, धनंजय विक्रम सिंह, ध्रुव खनिजो, आशुतोष शर्मा, उन्मुक्त संभव शील आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
--
एसआरएमएस में फहराया तिरंगा, खेल
प्रतियोगिता में सीईटी टीम बनी विजेता
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट के बरेली, लखनऊ, उन्नाव स्थित संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट चेयरमैन देव मूर्ति ने बरेली में एसआरएमएस रिद्धिमा, एसआरएमएस गुडलाइफ, एसआरएमएस सीईटीआर, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, एसआरएमएस सीईटी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच हुआ। आदित्य मूर्ति की कप्तानी में सीईटी टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए। मेडिकल कॉलेज की टीम आठ विकेट गंवाकर 145 रन ही बना सकी। ब्यूरो
-----
गणतंत्र दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरेली। गणतंत्र दिवस पर सेंट जेवियर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। डायरेक्टर प्रदीप दास गुप्ता ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। संविधान का महत्व समझाया। इस दौरान अनामिका दास गुप्ता, प्रधानाचार्य दीप्ति चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद
छात्राओं को संविधान के अध्ययन की दी प्रेरणा

बरेली। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीला मैसी ने झंडा फहराया। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को भारत के संविधान का अध्ययन करने, उसे समझने, पालन करने व संरक्षण करने की प्रेरणा दी। इसके बाद विद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। संवाद
महानगर कांग्रेस कमेटी ने मनाया गणतंत्र दिवस

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने दामोदर स्वरूप पार्क में झंडा फहराया। इसके बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पार्षद महेश पंडित समेत कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
संविधान से चलेगा देश, वर्ग विशेष की विचारधारा से नहीं : उलमा

बरेली। आला हजरत दरगाह स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम के प्रधानाचार्य मुफ्ती आकिल रजवी ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, न कि किसी वर्ग विशेष की विचारधारा से। संविधान का असल मकसद आपसी सौहार्द और अनेकता में एकता को बढ़ावा देना। उन्होंने नफरत के खात्मे पर जोर दिया। इससे पहले तिरंगा फहराकर मदरसे में गणतंत्र दिवस मनाया गया। शिक्षकों और मदरसा छात्रों ने हिंदुस्तानी तराना पढ़ा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। शिक्षक मास्टर कमाल, मौलाना डाॅ. एजाज अंजुम व मुफ्ती सलीम बरेलवी ने भी संबोधित किया। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने मुल्क में अमन व मजहब की तरक्की के लिए दुआ की। इस दौरान मुफ्ती मोइनुद्दीन, मुफ्ती अफरोज, मुफ्ती सैयद कफील, नासिर कुरैशी आदि ने सब को मुबारकबाद दी। संवाद
----
जरूरी.... गायन की प्रस्तुति देकर सभी को किया मंत्रमुग्ध
बरेली। सोबतीस पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में स्कूल क्वायर ने देशभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। चेयरमैन चरणपाल सिंह सोबती, निदेशक आकृति सोबती, सीनियर बोर्ड मेंबर सीमा सोबती, प्रधानाचार्य डॉ. गुरदीप सिंह ने तिरंगा फहराया। स्कूल बैंड ने मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। मार्शल आर्ट प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने अपने जोश का प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के बच्चों ने देश के विभिन्न राजनेताओं की पोशाकें धारण कीं। कक्षा पांच की कृति व कक्षा तीन की छात्रा ख्याति ने प्रेरणादायक भाषण दिया। कक्षा आठ की खुशी ने कविता प्रस्तुत कर भारत के गौरवपूर्ण इतिहास का स्मरण कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की ताकत और नागरिक जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। संवाद
भाकियू ने निकाली ट्रैक्टर परेड

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तिरंगे के साथ ट्रैक्टर परेड निकाली। जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल गंगवार के नेतृत्व में निकली गई परेड में ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन शामिल रहे। इस मौके पर गुरजीत सिंह, बलिविंदर सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, भूपराम गंगवार, नन्हे लाल समेत अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे। संवाद
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि दिल्ली में सम्मानित

बरेली। बिथरी चैनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भरतौल की प्रधान प्रवेश और उनके प्रतिनिधि रीतराम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिल्ली में केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन ने सम्मानित किया। समारोह में देशभर से कुल 11 प्रधानों को सम्मानित किया गया। संवाद
---
नगर निगम ने रैली निकालकर जगाई स्वच्छता की अलख
- 2.23 करोड़ के कार्याें का हुआ लोकार्पण
बरेली। नगर निगम में सुबह साढ़े सात बजे महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने झंडा फहराया। महापौर ने 2.23 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांसद छत्रपाल हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली को रवाना किया। रैली में स्मार्ट सिटी सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों की झांकियां शामिल रहीं। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ने चार तरह के कूड़ेदान, कम्पोस्टिंग, एमआरएफ सेंटर व प्लास्टिक दानव के जरिये लोगों को जागरूक किया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। नुक्कड़ नाटक के जरिये भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर आयुक्त ने नुक्कड़ नाटक की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद
रिठौरा में निकाली गईं तिरंगा यात्राएं
रिठौरा। कस्बे में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शकुंतला देवी, पुलिस चौकी पर वैभव गुप्ता, भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर अश्विनी वर्मा, बिजली उपकेंद्र पर अजय कुमार, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह ने झंडा फहराया। पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में राजेंद्र सक्सेना, प्रभात पब्लिक स्कूल में कमलेश गंगवार, जीएलबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मयंक मल्होत्रा, राजश्री काॅलेज में चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, खंडेलवाल काॅलेज में डाॅ. विनय ने अपने विचार रखे। संवाद
शहीदों को किया याद
फतेहगंज पश्चिमी। ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख किरन यादव, भाजपा नेता सतेंद्र यादव, बीडीओ आनंद विजय ने झंडा फहराया। यूनिक माॅडल इंटर काॅलेज में प्रबंधक रमन जायसवाल, श्री गुरु हरि कृपा इंटर काॅलेज में प्रबंधक राजीव मिश्रा, राजश्री मेडिकल काॅलेज में चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मेमोरियल इंटर काॅलेज में प्रबंधक और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने शहीदों को नमन करके उनके पगचिह्न पर चलने का संकल्प दोहराया। संवाद

देशभक्ति से ओतप्रोत रहे मंगलामुखी
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में मंगलामुखी और भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंंगा यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ मंगलामुखी भूरी ने किया। यात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कस्बावासियों ने यात्रा का स्वागत किया। मंगलामुखी समूह ने मोहल्ला साहूकारा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना कर 21 किलो का घंटा चढ़ाया। इस मौके पर मीना, अकरम, टीना, रवीना, निशा, वैशाली, कंचन, तराना, रूबी आदि मौजूद रहीं। भाकियू की तिरंगा यात्रा में अरविंद सिंह, राकेश सिंह, सुधीर बालियान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed