फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tree fallen on electricity line

पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति पड़ गई ठप

Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
tree fallen on electricity line
बरेली। तेज हवाओं और बारिश की वजह से जिले में कई जगह गिरे पेड़ों ने बिजली की लाइनों को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद देर शाम तक बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही। कई इलाकों में देर रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सुबह तेज हवा चलते ही जिले भर में बिजली की लाइनों को बंद दिए जाने से कहीं कोई हादसा तो नहीं हुआ लेकिन कई इलाको में लाइनों पर पेड़ गिरने से बिजली आंधी-बारिश के बाद भी नहीं आई। शहर के सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और डीडीपुरम सबस्टेशन पर ब्रेकडाउन हो गया। तीनों जगह रात नौ बजे तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। एयरफोर्स के पास सनसिटी की लाइन पर तीन जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए। यहां बिजली कर्मचारी देर रात तक लाइन की मरम्मत में लगे हुए थे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस और कुतुबखाना में भी सुबह नौ से 12 बजे तक बिजली गुल रही। किला इलाके में कई जगह छोटे-छोटे फाल्ट होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुबेर होम्स, बजरंग ढाबा, पुराना शहर, कोहाड़ापीर और महानगर इलाके में शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। महानगर में शाम को दुबारा आंधी आने से फिर फाल्ट हो गया। इसके बाद बिजली देर रात आई। अधीक्षण अभियंता (शहर) विकास सिंघल ने बताया कि जगह-जगह पेड़ गिरने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। लाइनों में हुए फाल्ट को ठीक करने में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात के दर्जनों फीडर पर ब्रेकडाउन पेड़ गिरने से लाइनों समेत खंभे गिरे
आंधी-बारिश ने देहात के इलाकों में और ज्यादा तबाही मचाई। अधीक्षण अभियंता देहात अशोक कुमार चौरसिया के मुताबिक बहेड़ी, पचपेड़ा, कंथरिया जागीर, कतई मिल, शेरगढ़, जाफरपुर, पंप कैनाल, चुनुआ, रिठौरा, नवाबगंज, क्योलड़िया, अंटुआ, बिशारतगंज, सिरौली, बरसेर, पुन्नापुर, भुता, ठिरिया, मीरगंज ग्रामीण, मीरगंज तहसील समेत कई फीडरों पर ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति बधित हो गई है। दुनका से लेकर धनेटा तक दर्जन भर से ज्यादा पेड़ गिर गए। इस वजह से दुनका, शाही, जुन्हाई और मीरगंज में कई जगह बिजली के खंभे तक टूट गए।

33 केवी लाइन में हुए धमाकों से दहले लोग
कैंट स्थित 132 केवी सबस्टेशन से 33 केवी की लाइन डीडीपुरम् जा रही है। रात लगभग नौ बजे बिजली चालू होते ही एक साथ तीन जगह लाइन में इतना भीषण धमाका हुआ कि लोग दहल गए। मालियों की पुलिया चौराहे पर पाकड़ के पेड़ के साथ उसके सामने पेट्रोल पंप के पास तार आपस में टकराने से धमाका हुआ। इसके बाद शाहजहांपुर रोड पर अमर उजाला फीडर के ऊपर से जा रही 33 केवी लाइन में भी जोरदार धमाका हुआ। इससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इन धमाकों से शाहदाना उपकेंद्र के इलाकों की सप्लाई पर असर नहीं पड़ा, लेकिन इसके बावजूद एहतियातन दस मिनट के लिए फीडर को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed