{"_id":"664a82b4f81f2223690fbc84","slug":"tree-cut-down-in-the-dark-of-night-accused-absconding-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102127-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रॉपर्टी डीलर ने रात के अंधेरे में कटवा दिया पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रॉपर्टी डीलर ने रात के अंधेरे में कटवा दिया पेड़
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने लकड़ी, टैक्टर-ट्राली समेत एक बाइक जब्त की
नवाबगंज। बरखन चौराहे के नहर के पास पेड़ को एक प्रॉपर्टी डीलर ने रात के अंधेरे में कटवा दिया। दूसरे पेड़ को काटने की तैयारी में थे। सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी और रेंजर ने मौके से पेड़ की लकड़ी, ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक बाइक को जब्त कर ली। वन विभाग ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
रिछोला-किफायतुल्ला गांव के एक प्रॉपर्टी डीलर ने खतौआ गांव की ओर जाने वाली नहर पर खड़े अर्जुन के सरकारी पेड़ों को रात के अंधेरे में कटवाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही सूचना एसडीएम गोविंद मौर्य को दी गई। एसडीएम ने वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी और रेंजर को कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी केके मिश्रा, रेंजर गुलशन अमरेश टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। रेजर ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद