{"_id":"67073c3b13cb26b0db0ed7aa","slug":"travelling-on-general-tickets-in-trains-will-also-be-easy-railway-increase-coach-2024-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway: ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी आसान होगी यात्रा, आसानी से मिलेगी सीट, रेलवे करने जा रहा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी आसान होगी यात्रा, आसानी से मिलेगी सीट, रेलवे करने जा रहा ये काम
Thu, 10 Oct 2024 05:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:39 PM IST
सार
कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या घटाकर एक और दो तक सीमित कर दी गई थी। अब दिसंबर से ट्रेनों में दो के स्थान पर चार या छह जनरल कोच लगाए जाएंगे। इससे जनरल टिकट लेकर यात्री करने वालों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दिनों में ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी यात्रा आसान हो जाएगी। जनरल कोच में यात्रियों को आसानी से सीट मिलेगी। आरक्षित श्रेणी के स्लीपर और एसी कोच में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ कम होगी। ट्रेनों में दिसंबर से दो के स्थान पर चार या छह जनरल कोच लगाए जाएंगे। बरेली होते हुए गुजरने वाली राजधानी, सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों को छोड़कर अन्य 150 से ज्यादा ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाने हैं।
विज्ञापन
कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या घटाकर एक और दो तक सीमित कर दी गई थी। इसके बाद जनरल कोच की संख्या बढ़ाए जाने की लगातार मांग की जा रही है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़कर दो के स्थान पर चार और छह करने को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
एक जनरल कोच में 80 सीट होती हैं। अब तक ट्रेनों में अधिकतम जनरल सीटों की संख्या 160 ही है। कोच बढ़ाए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 240 से 480 तक हो जाएगी। बरेली होते हुए अप-डाउन 190 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें 150 ट्रेनों में जनरल कोच लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
इस कारण चुना दिसंबर का महीना
ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का समय दिसंबर चुना गया है। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के सीजन में बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया जाता है। इस बार अब तक बरेली होते हुए गुजरने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त किया गया है और 28 के फेरों में कटौती की गई है।
रेलवे के पास दिसंबर से फरवरी तक का समय होगा। रेलवे को ट्रेनों में कोच बढ़ाने के लिए तीन माह का समय भी मिल जाएगा। इस बीच एक जनवरी से ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव भी किया जाना है।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाई जानी है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जा चुके हैं। दिसंबर में अन्य ट्रेनों में भी दो के स्थान पर चार-चार जनरल कोच लगाए जाएंगे। कुछ ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या छह तक की जाएगी।