फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traveling in trains is not safe, incidents of theft and robbery are increasing

Bareilly News: ट्रेनों में सुरक्षित नहीं सफर, बढ़ रही चोरी-झपटमारी की घटनाएं

Fri, 29 Sep 2023 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Traveling in trains is not safe, incidents of theft and robbery are increasing
बरेली। ट्रेनों से रोजाना लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इनमें आपराधिक तत्व भी होते हैं। पिछले कुछ समय से ट्रेनों में छेड़खानी, चोरी और झपटमारी की घटनाएं बढ़ी हैं। जहरखुरान भी यात्रियों को नशा देकर हाथ साफ करने में पीछे नहीं रहते। मुरादाबाद रेल मंडल की बात करें तो यहां 137 ट्रेनों में जीआरपी और 35 में आरपीएफ का स्क्वाड चलता है। इसके बाद भी ट्रेनों में अपराध बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनों में आपराधिक वारदातों पर अंकुश के तमाम उपाय किए जाने के बाद भी छेड़खानी, चोरी और झपटमारी के मामले बढ़े हैं। पिछले कुछ समय से जहरखुरानी की वारदातें भी बढ़ी हैं। रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे और जीआरपी के पास त्रिनेत्र एप की सुविधा के बाद भी अपराधी वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं। चार दिन पहले ही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में जहरखुरानी ने छह यात्रियों को नशा देकर लूट लिया था। 21 सितंबर को शहीद एक्सप्रेस से जीआरपी सिपाही की पिस्टल कारतूस सहित गुम हो गई।
विज्ञापन

इससे पहले 24 जुलाई की रात लखनऊ मेल के एसी फर्स्ट कोच में से रेल दावा प्राधिकरण के सदस्य के बैग से 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी हो गई। गौर करने की बात यह है कि बरेली होकर गुजरने वाली लखनऊ मेल, काशी विश्वानाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस समेत 10 ऐसी ट्रेनें हैं जो अपराध के लिहाज से हॉट श्रेणी में रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रेनों में लगातार चौकसी बरती जा रही है। यात्रा के दौरान यात्रियों को भी सतर्कता बरतनी चाहिए। जिन ट्रेनों में स्क्वाड नहीं है उनमें भी स्क्वाड तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। - आशुतोष शुक्ला, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed