{"_id":"65a3bad1cb9b5c6d5c0606f6","slug":"trapped-in-self-woven-web-had-planned-to-recover-huge-amount-bareilly-news-c-4-noi1138-323894-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुद के बुने जाल में फंसे, मोटी रकम वसूलने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुद के बुने जाल में फंसे, मोटी रकम वसूलने की थी योजना
Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा (बरेली)। करणी सेना का जिलाध्यक्ष राहुल सिंह और उसका गिरोह लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करता था। फिलहाल ढाई करोड़ की जमीन बेचने वाले काश्तकार को फंसाने के लिए उन्होंने यह योजना बनाई थी, लेकिन अपने बुने जाल में ये लोग खुद ही फंस गए।
प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव बिलवा निवासी किसान उस्मान ने हाल ही में ढाई करोड़ रुपये की जमीन बेची है। उसके रुपयों पर इन लोगों की नजर थी। मोहम्मद सईद खां खुद को एक यू-ट्यूब चैनल का पत्रकार बताकर प्रचारित करता है। अकरम मूल रूप से उस्मान के ही गांव का ही है। उसे उस्मान की जमीन बिक्री की जानकारी थी। अकरम मोहम्मद सईद का भांजा लगता है। अकरम से मिली जानकारी के बाद सईद ने राहुल सिंह से मिलकर यह योजना बनाई।
तय किया गया कि नदी किनारे संरक्षित पशु काटकर उसका मांस टेंपो से ले जाकर बेच दिया जाएगा। मांस के अवशेष उस्मान के खेतों में फेंक दिए जाएंगे। सुबह राहुल आकर हंगामा करेगा और रिपोर्ट में खेत मालिक उस्मान का भी नाम लिखाया जाएगा। बाद में सईद और अकरम उस्मान को बचाने के बहाने राहुल से उसकी सेटिंग कराएंगे और मोटी रकम वसूल कर लेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात घटना को अंजाम देना तय हुआ और राहुल ने देवेंद्र, सईद व दोस्त चांद उर्फ अजय को भी शामिल किया। सूत्र बताते हैं कि किसी तरह से उस्मान को भी इनकी योजना का पता लग गया और उसने पुलिस से अंदेशा जता दिया। इससे इन लोगों की योजना का भंडाफोड़ हो गया।
पहले कराते थे रिपोर्ट, फिर समझौते का दबाव
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल सिंह और उसके साथी किसी भी मामले में वादी बनकर रिपोर्ट कराने को बेताब रहते हैं। बाद में वह आरोपी पर दबाव बनाकर समझौता कर लेते हैं। अधिकांश मामलों में ये लोग अपनी हिंदुत्व वाली पहचान से पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। पुलिस भी ताज्जुब करती है कि किसी खेत में पड़े पशुओं के अवशेष ग्रामीणों की बजाय तड़के ही इन्हें कैसे दिख जाते हैं। संदेह के आधार पर राहुल व ऐसे ही अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की थी, पर साक्ष्य न होने पर ये बच गए।
-- -- -
गोकशी कराता है राहुल और बदनाम मुसलमान होते हैं : मौलाना अदनान रजा
बरेली। नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने इस घटना पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को बदनाम और परेशान करने की साजिशें की जा रही हैं। बरेली में गोवंशीय पशुओं की हत्या जैसे कृत्य राहुल सिंह और उसके साथी कर रहे हैं। कहा कि राहुल सिंह जैसे लोगों पर किसका हाथ है, यह जानकारी भी जनता के सामने आनी चाहिए। राहुल सिंह के मामले में पुलिस ने किसी तरह की ढील दी या बेकसूर मुसलमानों को फंसाया तो ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी खामोश नहीं बैठेगी।
वर्जन
भोजीपुरा में पुलिस ने गोकशी की सूचना मिलने पर छापा मारकर तीन लोगों को मौके से पकड़ा है। दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इन्होंने एक काश्तकार को फंसाने की साजिश की थी। पांचों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है। राहुल और चांद उर्फ अजय की तलाश की जा रही है। - नितिन कुमार, सीओ हाईवे