फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transporter's house robbery in case of robbery also .. trapped inspector

ट्रांसपोर्टर के घर डकैती के मामले में भी कर दी हेराफेरी.. फंसे इंस्पेक्टर

Mon, 20 Jul 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Transporter's house robbery in case of robbery also .. trapped inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जिस युवक ने बदमाशों को तमंचा दिया अफसरों के कहने के बावजूद उसे जेल नहीं भेजा
विज्ञापन

घूस खाने के आरोप लगने पर अफसरों ने की निगाहें टेढ़ी तो रास्ते पर आए, अब क्वारंटीन

बरेली। ट्रांसपोर्टर के घर में डकैती डालने के लिए जिस शख्स ने बदमाशों को अपना तमंचा दिया, इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी ने अफसरों के कहने के बावजूद उसका नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया। एसओजी ने इस युवक को पकड़कर थाना पुलिस के सुपुर्द किया था, उसी से पूछताछ के बाद वारदात में शामिल बदमाशों का पता लगा था। वारदात में भूमिका होने के बावजूद आरोपी का बचाव करने पर जब घूस लगने के आरोप लगने के साथ अफसरों की निगाह भी टेढ़ी होने लगी तो इंस्पेक्टर को उसे जेल भेजना पड़ा। इस मामले में जमकर किरकिरी होने के बाद स्वास्थ्य खराब बताकर इंस्पेक्टर क्वारंटीन हो गए हैं।
फतेहगंज पश्चिमी में ट्रांसपोर्टर के घर डकैती के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। सात आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करके जेल भेजा गया। बताते हैं कि कस्बे में ही रहने वाले सोनू ठाकुर से एसओजी को खुलासे का क्लू मिला। इंस्पेक्टर चंद्रकिरण यादव काफी कोशिश करके भी घटना का सुराग नहीं निकाल पा रहे थे, तब एसओजी ने सोनू को पकड़कर पूछताछ की। सोनू ने कबूल किया कि घटना से एक दिन पहले ट्रांसपोर्टर का किरायेदार अजीम उससे तमंचा मांगकर ले गया था। सोनू ने बताया कि उसने बिना कोई बात पूछे दोस्त अजीम को तमंचा दे दिया था।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलने के बाद अजीम को पकड़ा गया जिसके बाद घटना का खुलासा हो गया। कायदे में सोनू को भी आरोपियों में शामिल करके जेल भेजा जाना चाहिए था। एसओजी के साथ अफसरों ने भी इंस्पेक्टर को सोनू को जेल भेजने को कहा लेकिन उन्होंने इस पर गौर नहीं किया। सोनू को क्लीन चिट देने पर इंस्पेक्टर पर घूस खाने के आरोप लगे तो अफसरों की निगाहें भी टेढ़ी हो गईं। अफसरों से डांट खाने के बाद सोनू को साजिश में शामिल होने और तमंचे के आरोप में जेल भेजा गया। इसके बाद चंद्रकिरन यादव खुद का स्वास्थ्य खराब बताकर क्वारंटीन भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर की भी जांच शुरू

फतेहगंज पूर्वी के पड़ेरा गांव में दो पक्षों के खूनी संघर्ष में उसी वक्त रिपोर्ट न लिखकर एनसीआर में निपटाना फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार के भी गले की फांस बन गया है। इस मामले में पुलिस पर दोनों ओर से रकम लेकर मामला निपटाने का आरोप लगा है। अब एसएसपी के आदेश पर एसपी देहात जांच कर रहे हैं। पुलिस दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी कर अपनी छवि साफ करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed