फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Transport Minister Dayashankar Singh targeted Congress

UP: बरेली में बोले मंत्री- कांग्रेस की सरकार में सिर्फ बातें होती थीं, अब पाकिस्तान में घुसकर आतंकी मारे

Mon, 12 May 2025 09:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 May 2025 09:16 PM IST
सार

यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिर्फ बातें होती थीं। भाजपा सरकार में सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी मारे हैं। 

विज्ञापन
Transport Minister Dayashankar Singh targeted Congress
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के लिए अमेरिका की मध्यस्थता पर सवाल उठाया है। इस पर यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उस समय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सिर्फ बात करने तक सीमित रहता था, लेकिन भाजपा सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। बरेली में सोमवार को पत्रकारों के सवाल पर परिवहन मंत्री ने यह बयान दिया। हालांकि पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों शहीद का दर्जा न मिलने वाले अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस सत्ता में रही। इस दौरान सरहद पर कई बार गोलियां चलीं। सैनिक भी बलिदान होते थे। नागरिकों को भी नुकसान हुआ, लेकिन उस समय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सिर्फ बात करने तक सीमित रहता था। ऐसी परिस्थितियों में हम बात करेंगे, मैं देखता हूं और देखेंगे, तक ही मामला निपट जाता था। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में पाकिस्तान के आतंकवादियों की ओर से 26 निर्दोष पर्यटकों को मारने के दुस्साहस का कड़ा जवाब दिया गया है। भारत के सैनिकों ने 500 किमी अंदर घुसकर लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी तक नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया। उनके एयरबेस को भी खत्म किया। जो आतंकवादी हमारे देश में घुसे उन्हें खत्म किया। उनके शौर्य पर हम सब गर्व करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed